У нас вы можете посмотреть бесплатно Hame Hamse Pyara Hamara Tiranga | 15 August | आजादी का अमृत महोत्सव | Kavi Abdu Jabbar или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#15august #deshbhaktigeet #aajadikaamritmahotsav Hame Hamse Pyara Hamara Tiranga | 15 August | आजादी का अमृत महोत्सव | Kavi Abdu Jabbar ____________________________________________________________ हमें हम से प्यारा हमारा तिरंगा , सवेरे का तारा हमारा तिरंगा । जिंदगी जिस्म सारा हमारा तिरंगा रवि चाँद-तारा तिरंगा हमारा फरिश्तो ने इसको फलक पे बनाकर ,यहाँ सरफरोशों ने पलके बिछाकर जमीं पे उतारा हमारा तिरंगा , हमें हम से प्यारा हमारा तिरंगा । शहादत के सजदे किये जिंदगी ने , ईबादत के सदके दिए बंदगी ने सभी ने सवारा हमारा तिरंगा , हमें हम से प्यारा हमारा तिरंगा । ये केसरिया रंग तो वीरो से पाया , सफेदी में चक्र अमन चैन लाया हरे ने निखारा हमारा तिरंगा , हमें हम से प्यारा हमारा तिरंगा । गुलामी से हमको इसी ने छुड़ाया , फिरंगी के सर को इसी ने झुकाया किसी से न हारा हमारा तिरंगा , हमें हम से प्यारा हमारा तिरंगा । बजा जब भी कौमी तराना वतन में , उड़ा ये पयामें अमन ले गगन में अमन का सितारा हमारा तिरंगा , हमें हम से प्यारा हमारा तिरंगा । जवानों का दिल ये नशा जिंदगी का, ईबादत की मंजिल नशा बन्दगी का है गंगा की धारा हमारा तिरंगा , हमें हम से प्यारा हमारा तिरंगा । हिफाजत करें सरहदों पे हमारी , हिमायत करें मुश्किलों में हमारी भरे भाई-चारा हमारा तिरंगा , हमें हम से प्यारा हमारा तिरंगा । ये जंगो में आगे अमन में भी आगे , वतन दुश्मनो के पतन में भी आगे अहिंसा का नारा हमारा तिरंगा , हमें हम से प्यारा हमारा तिरंगा । ये जाति धरम से बड़ा मेरे भाई , हिमाला के सर पे खड़ा मेरे भाई निगेबाँ हमारा हमारा तिरंगा , हमें हम से प्यारा हमारा तिरंगा । गया चाँद पर ये सितारों से आगे , गया रौशनी के शरारों से आगे कल्पना ने पुकारा हमारा तिरंगा , हमें हम से प्यारा हमारा तिरंगा । दिया ये दुआ का, बुझा न बुझेगा , उजाला अमन का रुका न रुकेगा वतन का मीनार हमारा तिरंगा , हमें हम से प्यारा हमारा तिरंगा । इसे हर बुरे की नजर से बचाना , इसे बुजदिलो के असर से बचाना लिए रूप सारा हमारा तिरंगा , हमें हम से प्यारा हमारा तिरंगा । सलामत रहा है सलामत रहेगा , तिरंगा तो ये ता कयामत रहेगा कवि ने पुकारा हमारा तिरंगा , हमें हम से प्यारा हमारा तिरंगा । मेरे मुल्क से ही मेरी आबरू है , ये जब्बार की आखरी आरजू है हो सीने पे यारा, हमारा तिरंगा, हमें हमसे प्यारा हमारा तिरंगा कवि अब्दुल जब्बार चित्तौड़गढ़, राजस्थान Play List : • Kavi Abdul Jabbar ____________________________________________________________ चेतन प्रोडक्शन / Chetan Production ▶ Youtube: / chetanproduction 👤 Facebook Link: / chetanproduction 🌐 Web Site: http://chetanproduction.blogspot.com 💭 Telegram Channel: t.me/ChetanPro 📌 Pinterest: / amritwani8 💬 Whats App: https://wa.me/919414735075 🛍️ Online Store https://www.chetanprakashan.com Amazon: https://amz.run/3cTB © All contents of this Video are protected by copyright By Chetan Prakashan / Chetan Production 🙏 Please Like, Share, Comment, & Subscribe our YouTube Channel