У нас вы можете посмотреть бесплатно खरमास मे क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए - kharmas me kya kare aur kya na kare или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
इस साल 2020 में खरमास 15 दिसंबर को लगने जा रहा है। बता दें कि खरमास लगते ही आपके सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों में रोक लग जाएगी। 15 दिसंबर से जो खरमास शुरु होगी वह 14 जनवरी, 2021 को समाप्त होगी। वहीं, हमारी धार्मिक और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जब भगवान सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं तभी खरमास लग जाता है। दूसरी ओर हमारी पौराणिक कथाओं के अनुसार सूर्यदेव 7 घोड़ों के रथ पर सवार होकर लगातार ब्रह्मांड की परिक्रमा करते रहते हैं। कहा तो यह भी जाता है कि एक बार उनके घोड़े लगातार चलने और विश्राम ना मिलने के कारण भूख-प्यास से बहुत थक गए थे। तभी भगवान सूर्य उन्हें एक तालाब के किनारे ले गए पर तभी उन्हें यह आभास हो गया कि अगर रथ रूका तो यह सृष्टि भी रुक जाएगी। दूसरी ओर तालाब के किनारे दो गधे मौजूद थे। ऐसे में भगवान सूर्य को एक उपाय जा सूझा… उन्होंने घोड़ों को आराम देने के लिए रथ में गधों को जोड़ लिया। फिर क्या, ऐसी स्थिति में भगवान सूर्य के रथ की गति धीमी ज़रूर हो गई, पर रथ रुका नहीं। यही कारण है कि इस समय सूर्य का तेज भी कम हो जाता है। आज वेद संसार आपको विस्तार से बताने जा रहा है कि खरमास मे क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए – सबसे पहले बताते हैं कि खरमास में क्या करना चाहिए – • हमारे शास्त्रों की मानें तो खरमास में सुबह-सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाएं और फिर नहा-धो ले। • अब आप संध्या आदि करके भगवान को याद करें। • जान लें कि खरमास के दौरान भगवान सूर्य की उपासना करना बहुत फलदायी माना जाता है। • यही नहीं, खरमास में जगत के पालनहार यानी कि भगवान विष्णु की पूजा करना भी लाभकारी होता है। • खरमास में ब्राह्मण, गुरु, गाय एवं साधु-सन्यांसियों की सेवा जितनी हो सके उतनी करें। । खरमास में क्या नहीं करना चाहिए – • खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश या किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। • मांस, शहद, चावल का माड़, चौलाई, उड़द, प्याज, लहसुन, नागरमोथा, गाजर, मूली, राई, नशे की चीजें, दाल, तिल का तेल और दूषित अन्न खाने से अवश्य बचना चाहिए। • खरमास के दौरान में जमीन पर सोना चाहिए व पत्तल पर भोजन करें। • खरमास में ब्रह्मचर्य का पालन भी अवश्य करें। • इस महीने निंदा और झूठ से कोसो दूर रहना चाहिए। हम आशा करते हैं कि वेद संसार द्वारा बताए गए खरमास से जुड़े यह उपाय कि क्या करें और क्या नहीं करें आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे और आप इस महीने भगवान सूर्य को प्रसन्न करने में कामयाब साबित होंगे। YouTube - • खरमास मे क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए... Facebook - www.facebook.com/vedsansar Website - www.vedsansar.com