У нас вы можете посмотреть бесплатно जौनपुर : प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को मिली तालिबानी सजा, युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
जौनपुर : प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को मिली तालिबानी सजा, युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, हुई मौत जौनपुर जनपद के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। प्रेमिका के परिजनों ने युवक की पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। मौत के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया। बताया जा रहा है कि प्रेमिका से मिलने प्रेमी उसके गांव गया था। तभी लड़की के परिजनों ने युवक को पकड़कर उसे तालिबानी सजा दे डाली। घटना पवारां थाना क्षेत्र के बिजाधरमऊ गांव की है। घटना से क्षेत्र में सनसनी है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है। पुलिस के मुताबिक युवक की प्रेम प्रपंच में हत्या की गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पवारां थाना क्षेत्र के आशापुरा फत्तूसराय निवासी अरविंद पाल (22) पुत्र रामकुमार पाल का विजाधरमऊ गांव में एक युवती से प्रेम-प्रपंच चल रहा था। गुरुवार रात वह रोज की तरह खाना खाकर सोने गया। परिजनों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे किसी का उसके मोबाइल पर फोन आया तो वह घर से निकल गया लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह उसके शव मिलने की खबर आई। आरोप लगाया कि वह बिजाधरमऊ अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। जहां लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पेड़ से बांधकर जमकर पीटा गया। पिटाई से उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष पवांरा रामसरीख गौतम का कहना है कि मामला प्रेम प्रपंच का है। जिसमें युवक की हत्या हुई है। RV न्यूज़ भारत जिला संवाददाता रोहित चौबे