У нас вы можете посмотреть бесплатно Raebareli : PWD के ठेकेदार पर हुई फायरिंग | तहकीकात में जुटी Police | или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Raebareli : PWD के ठेकेदार पर हुई फायरिंग | तहकीकात में जुटी Police | ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गंधपी नहर के पास उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने बाइक से जा रहे दो लोगों पर फायर झोंक दिया, घटना में दोनों लोग घायल हो गये, आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांसी रिहायक गांव निवासी बलवंत सिंह उर्फ सिंटू 27 वर्ष पुत्र यशवंत गाँव के ही दिनेश कुमार सिंह जो कि लोक निर्माण विभाग में ठेकेदार है, तहसील प्रांगण में चल रहे मरम्मत के कार्य की देखरेख करता है जो बुधवार की शाम काम खत्म होने पर पड़ोसी गाँव मालिन का पुरवा निवासी सुनील सैनी 17 वर्ष पुत्र राजेंद्र कुमार को बाइक से लेकर घर वापस लौट रहा था। तभी गंधपी नहर के पास पल्सर सवार दो लोगों ने तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया । घटना में दोनों लोग घायल हो गये,सरेशाम गोली चलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल घटना कारित करने वाले लोग कौन है इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। सीएचसी में इमरजेंसी डयूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है। दुकानों के सामने लगे सीसी फुटेज की मदद से हमलावरों की तलाश की जा रही है। #crime_news #raebareli #raebareli_news #crime #ravikireport #breakingnews #news #upnews #hindinews #raebarelireport #रायबरेलीन्यूज #रायबरेली #raebarelipolice