У нас вы можете посмотреть бесплатно Haryana में सेना के जवान का सामान ट्रेन में हुआ चोरी लगाए गंभीर आरोप.. तो पुलिस ने क्या कहा सुनिए .. или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
भिवानी जिला के गांव खरक निवासी विक्की नाम के एक फौजी का बैग ट्रेन में चोरी हो गया।यह घटना 31 जनवरी को घटी, जब वह एक माह की छुट्टी लेकर अपने घर आ रहा था। फौजी पानीपत से एकता एक्सप्रेस में भिवानी के लिए रवाना हुआ तो रोहतक से भिवानी के बीच उनको नींद की झपकी लगी। इस दौरान चोरों ने उनके बैग पर हाथ साफ कर रफ़्फ़ु चककर हो गए।फौजी विक्की के अनुसार बैग में मोबाइल फोन व आईडी कार्ड रखा हुआ था।उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।लेकिन उनका आधा समय सामान को ढूंढने में चले जाने के कारण कार्रवाई से नाराज दिखाई दिए। फौजी विक्की ने बताया कि वह आर्मी में जवान है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 31 जनवरी को पानीपत से एकता एक्सप्रेस में देर शाम 8 बजे बैठा था और उसमें सवार होकर भिवानी के लिए निकला था। थकान होने के कारण नींद की झपकी ली। जब उठा तो पता चला कि ट्रेन में उनका सामान नहीं है। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत स्थानीय रेलवे पुलिस को दी। फौजी विक्की ने कहा कि उसके बैग में कपड़े थे। साथ ही उसका मोबाइल फोन व आई कार्ड भी गायब हो गया। लेकिन पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की। जिसके कारण उसे कार्रवाई के लिए काफी जगह चक्कर काटने पड़े हैं ऐसे में गुजारिश है कि उनका सामान खुज जाए। एडवोकेट अनूप कुमार ने बताया कि उनके गांव के फौजी विक्की पानीपत से भिवानी आ रहे थे। ट्रेन में उसे नींद आ गई। वहीं फौजी का सामान चोरी हो गया। जो उसके पास आया था। जिसकी शिकायत सीएम विंडों व एसपी को दी गई है। बार-बार पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं विक्की का आई कार्ड व मोबाइल कार्ड आदि सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने अच्छे से कार्रवाई नहीं की। अन्यथा अभी तक तो सामान मिल जाना चाहिए था। भिवानी जीआरपी पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई सुरेंद्र कुमार ने कहा कि इस सम्बंध में फौजी विक्की ने ऑनलाइन शिकायत दी है, जिसमें मोबाइल गायब होने की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने 5 फरवरी को लिखित शिकायत दी। जिसमें मोबाइल व आई कार्ड चोरी होने की शिकायत दी है। जिसके आधार पर पुलिस कारर्वाई कर रही है। #haryana #bhiwani #train #indianarmy #fouji #bhiwaninews #inkhabarharyana Watch whole Haryana in Inkhabar Haryana ! All the news from Haryana in Haryanvi... flavour and essence of Haryana in Haryanvi.. from politics to culture & tradition, heritage, education, jobs, health, brotherhood, travel.. the information of your interest with a new and desi flavour. Inkhabar Haryana will bring to you all what you need in your own desi and Haryanvi flavour. For More Information visit us:https://www.inkhabar.com/livetv/india... ( LIVE ) Connect with us on Social platform instagram.com/inkhabarharyana Facebook.com/inkhabarharyana