У нас вы можете посмотреть бесплатно Saifai Police bust fake currency racket, five arrested. или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
सैफई थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए नकली करेंसी के धंधे में लिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीस हजार पांच सौ रुपये की नकली करेंसी, एक तमंचा, एक चाकू और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। गिरोह का सरगना योगेश उर्फ करुआ, जो आगरा रेंज के वाह क्षेत्र का रहने वाला है, फिलहाल फरार बताया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक नकली नोटों के साथ कार में सवार होकर घूम रहे हैं। इस पर सैफई थाना पुलिस ने तुलसीपुर मोड़ पर घेराबंदी कर स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। कार की तलाशी के दौरान पुलिस को नकली करेंसी के कई नोट बरामद हुए, जिसके बाद पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी इटावा और फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने फोटो कॉपी मशीन के जरिए नकली करेंसी तैयार की थी और अब तक लगभग चार लाख रुपये की जाली करेंसी बनाकर विभिन्न इलाकों में चलाने की कोशिश की थी। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि दीपावली से पहले सैफई क्षेत्र के कुम्हावर गांव में एक व्यापारी को नकली नोट देकर सामान खरीदा गया था। मुख्य आरोपी योगेश उर्फ करुआ इस पूरे गिरोह का संचालन आगरा के वाह क्षेत्र से करता था। वह पहले भी सम्भल जिले में नकली करेंसी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी हुई है और नकली करेंसी छापने में इस्तेमाल हुई फोटो कॉपी मशीन को बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार बरामद नकली करेंसी में दो सौ और पांच सौ रुपये के नोट शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद नकली करेंसी को फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार बरामद नकली करेंसी में दो सौ और पांच सौ रुपये के नोट शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद नकली करेंसी को फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल भेजा जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि त्योहारों के समय नकली करेंसी चलाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। सैफई थाना पुलिस की सतर्कता से नकली करेंसी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। जिस पर टीम को दस हजार का नकद पुरस्कार दिया जा रहा है। #EtawahPolice #FakeCurrency #Saifai #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #etawahnews #etawahnewstoday #etawahpublic #etawahviral #etawah #upnews #viralnews #viralupdates #virelvideo #viral