У нас вы можете посмотреть бесплатно आंध्र की महिला से 40 लाख की लूट और यौ*न शो*षण; आरोपी का भाई ASI, पुलिस पर उठ रहे सवाल или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
आंध्र की महिला से 40 लाख की लूट और यौ*न शो*षण; आरोपी का भाई ASI, पुलिस पर उठ रहे सवाल #RohtakCrime #AndhraWomanBetrayed #MatrimonialFraud #HaryanaPolice #JusticeForVictim #CrimeNews #PoliceNegligence #ASIUnderScanner #JusticeDelayed #WomenSafety #BreakingNews #HaribhoomiTV #JagdeepJugnu सात समंदर पार नहीं, बल्कि डिजिटल दुनिया के 'मेट्रिमोनियल साइट' से शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत रोहतक के पुलिस थानों और होटलों की गलियों में दर-दर की ठोकरें खाने के साथ हुआ है। आंध्र प्रदेश की एक महिला ने रोहतक के तिलक नगर निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर 40 लाख रुपए ठगने और लगातार यौन शोषण करने का संगीन आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, साल 2022 में उसकी जान-पहचान आरोपी युवक से एक शादी वाली वेबसाइट के जरिए हुई।2023 में युवक आंध्र प्रदेश पहुंचा। वहां समुद्र किनारे हाथ में जल लेकर उसने महिला को पत्नी स्वीकार किया। जब महिला ने रीति-रिवाजों से शादी की बात कही, तो आरोपी ने खुद को 'कट्टर आर्य समाजी' बताकर रस्मों को टाल दिया और रजिस्ट्रेशन भी नहीं होने दिया। पति बनकर चार महीने साथ रहने के दौरान आरोपी ने घर बनाने के बहाने महिला से 40 लाख रुपए ऐंठ लिए और अचानक रोहतक फरार होकर अपना फोन बंद कर लिया।महिला जब आरोपी को तलाशते हुए रोहतक पहुंची, तो मामला पुलिस तक गया। महिला का आरोप है: पुलिस थाने में सामाजिक संगठनों की मौजूदगी में समझौता हुआ, लेकिन आरोपी उसे घर ले जाने के बजाय होटलों में ले गया और वहां भी उसका यौ*न शो*षण किया। अब महिला का दावा है कि थाने से वह 'समझौता पत्र' ही गायब कर दिया गया है। महिला का आरोप है कि आरोपी का भाई गुरुग्राम पुलिस में ASI है, जिसके रसूख के कारण स्थानीय पुलिस कार्रवाई से बच रही है। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं: रोहतक सिविल लाइन थाने की SHO अंकिता के अनुसार, पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर मामला विशाखापट्टनम भेज दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र पांचाल और मनीषा बिरला (भारत मुक्ति मोर्चा) का कहना है कि जब यौन शोषण रोहतक के होटलों में भी हुआ है, तो केस को आंध्र प्रदेश क्यों भेजा जा रहा है? SC/ST एक्ट के तहत डेढ़ महीने बाद भी गिरफ्तारी न होना प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करता है।पिछले ढाई महीने से दर-दर भटक रही इस महिला के समर्थन में अब सामाजिक संगठन उतर आए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी नहीं हुई और केस को यहीं चलाकर न्याय नहीं दिया गया, तो एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।