У нас вы можете посмотреть бесплатно pelvic girdle anatomy | hip bone | ilium ischium pubis anatomy | pelvic girdle bones | श्रोणि मेखला или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
श्रोणि मेखला (Pelvic Girdle) ke bare me is video me bataya hai jisme maine bataya ki- श्रोणि मेखला दो नितम्ब अस्थियों (hip bones) की बनी होती है। श्रोणि मेखला टाँगों की अस्थियों को सहारा देती है जिन्हें पूरे शरीर का भार वहन करना पड़ता है। नितम्ब अस्थियाँ आगे की ओर एक फाइब्रोकार्टिलेज जोड़ द्वारा जुड़ी रहती हैं जिसे प्युबिक सिम्फाइसिस या श्रोणि संघान (pubic symphysis) कहते हैं। यह संघान अत्यधिक लचीला होता है। लचीली होने के कारण प्रसव के समय यह रचना फैलकर शिशु जन्म को सुगम बनाती है। पीछे की ओर दोनों अस्थियाँ सैक्रम से जुड़ी रहती हैं। सैक्रम तथा कॉक्सिक्स के साथ मिलकर श्रोणि मेखला की दोनों नितम्ब अस्थियाँ मिलकर चिलमची के समान श्रोणि या पेल्विस (pelvis) बनाती हैं। नवजात शिशु में प्रत्येक नितम्ब अस्थि में तीन अस्थियाँ होती हैं : ऊपर की ओर इलियम (ilium), नीचे व कुछ आगे की ओर प्युबिस (pubis) तथा नीचे व पीछे की ओर इश्चियम (ischium)। अन्त में ये तीनों अस्थियाँ संयुक्त होकर एक बड़ी व अनियमित नितम्ब अस्थि बनाती हैं। इनके समेकन का स्थान एक गहरे, पार्श्व अवनमन के रूप में होता है जिसे ऐसिटेबुलम (acetabulum) कहते हैं। इसमें फीमर अस्थि का सिर फिट रहता है। श्रोणि मेखला की तीनों अस्थियों में से इलियम सबसे बड़ी होती है। पेशियों से जुड़ने के लिए इसके ऊपरी भाग में एक उभार होता है जिसे इलियक क्रेस्ट (iliac crest) कहते हैं। नीचे व पीछे की ओर 'V' के आकार की एक पतली किन्तु अत्यधिक शक्तिशाली अस्थि, इश्चियम (ischium) होती है। प्युबिस (pubis) नीचे और आगे की ओर होती है। इश्चियम तथा प्युबिस आपस में इस प्रकार जुड़ी होती हैं कि इनके बीच में एक बड़ा-सा छिद्र रह जाता है जिसे ऑब्टुरेटर फोरामन (obturator foramen) कहते हैं। इसके साथ ही साथ मैंने श्रोणि मेखला के कार्य (Functions of Pelvic Girdle) भी बताए हैं। श्रोणि मेखला | pelvic girdle anatomy | hip bone | ilium ischium pubis anatomy | pelvic girdle bones #sacrococcygealjoint #hipbone