У нас вы можете посмотреть бесплатно तीन दिवसीय 19 वर्ष से कम उम्र की छात्रा खेल कूद प्रतियोगिता का समापन или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
तीन दिवसीय 19 वर्ष से कम उम्र की छात्रा खेल कूद प्रतियोगिता का समापन रिवालसर अजय सूर्या :- बल्ह खण्ड की 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने की।आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेलें भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास करती है। तीन दिवसीय इस खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में प्रथम स्थान स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर व द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घासनू, वालीवाल में प्रथम स्थान गागल द्वितीय स्थान भंगरोटू खो खो में प्रथम स्थान भंगरोटू द्वितीय स्थान हटगढ, बैडमिंटन में प्रथम स्थान हटगढ व द्वितीय भंगरोटू, योगा में प्रथम स्थान गुरकोठा व द्वितीय बगला, चैस में हटगढ स्कूल से दीपिका प्रथम व द्वितीय स्थान पर प्रीति चौहान तृतीय स्थान पर स्यांजी स्कूल से तृषा रही। आल राउंड बैस्ट के लिए हटगढ व अनुशासन के लिए सिध्याणी, टांवा व मैरमसित का चयन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वोकल म्यूजिकल (क्लासिकल) किंग जार्ज नेर चौक व सुगम संगीत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागल, समूह गान में हिल लाक माडल स्कूल डडौर, वन एक्ट प्ले में गलमा स्कूल प्रथम, वाद्य संगीत में प्रथम स्थान हिल लाक नेर चौक, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर व द्वितीय स्थान गलमा तृतीय स्थान गागल स्कूल ने हासिल किया।