У нас вы можете посмотреть бесплатно #mentalhealth или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
विश्व मानशिक स्वास्थ्य दिवस - 10 october विश्व में चार व्यक्तियों में से एक व्यक्ति जीवन के किसी न किसी मोड़ पर मानसिक विकार (mental health)से प्रभावित होता है। यदि अलग-अलग आयु वर्ग को ध्यान में रखकर इस बीमारी के बारे में बात करें तो इसका प्रतिशत अलग-अलग निकलेगा। फिलहाल 10 में से 19 साल की उम्र के व्यक्तियों की इस रोग में भागीदारी 16 फीसदी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार 450 मिलियन लोग वैश्विक स्तर पर मानसिक विकार से पीड़ित हैं। विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ (वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ) ने विश्व के लोगों के मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को यथार्थवादी बनाने के लिए वर्ष 1992 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की स्थापना की थी। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 10 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका एक दूसरा बड़ा कारण ये भी होता है कि विश्व में हर तबके के लोगों को इस बीमारी के बारे में भी पता चले और वो उस लिहाज से उसके बचाव के लिए पहले से तैयार रहें। इसी क्रम में इस बार थीम आत्महत्या रोकथाम को रखा गया है। हर साल लगभग 8 लाख लोग इससे अपने प्राण गंवा रहे है। हर 40 सेकंड में कोई ना कोई आत्महत्या कर रहा है। world mental health day 40 second campaign: विश्व मानशिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर 40 सेकंड अभियान एक प्रयास है विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मानशिक रोग व आत्महत्या रोकथाम जागरूकता संदेश को लोगों तक पहुंचाने का। मैं विश्व स्वास्थ्य संगठन की आवाज़ आप तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा हूँ। आप इसे देखे, सुने, समझे और अपने 40 सेकंड का समय वीडियो के अंतिम संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए जरूर दे। डॉ अजय वशिष्ठ, मनोचिकित्सक व नशामुक्ति विशेषज्ञ, श्रीराम ट्रॉमा व सुपरस्पेशलिटी होस्पिटल, सीकर व्हाट्सएप्प 9116354599