У нас вы можете посмотреть бесплатно Kishore Ajwani Podcast: Strait of Hormuz या फिर जलडमरूमध्य? | War News | Iran | Trump | Oil Price или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#News18IndiaNumber1 #Straitofhormuziran #straitofhormuzopen #iranwar हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य का पारसी समुदाय से क्या कनेक्शन है ये ज़्यादातर लोग नहीं जानते। वैसे ज़्यादातर पब्लिक तो ये भी नहीं जानती थी कि जलडमरूमध्य होता क्या है? लेकिन अब सारी दुनिया का ध्यान ही जलडमरूमध्य पर चला गया है तो ये भी जानना ज़रूरी हो गया है। अब ये मत कहिएगा कि कौनसे जलडमरूमध्य पर ध्यान चला गया दुनिया का? अरे हॉर्मुज़ के जलडमरूमध्य पर। स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मुज़। इतने दिनों से रोज़ जो पूरी दुनिया की नज़र स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मुज़ पर लगी हुई है उसको हिंदी में हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य कहते हैं। स्कूल में पढ़ा हो शायद आपने कि अंग्रेज़ी में जिसको स्ट्रेट कहते हैं उसको हिंदी में जलडमरूमध्य कहते हैं। हालांकि हम भी अब स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मुज़ ही बोले जा रहे हैं और हिंदी में इसको हॉर्मुज़ गलियारा भी बोल रहे हैं लेकिन सही बात तो ये है कि ये गलियारा नहीं है। गलियारा तो गलियारा होता है जिसको अंग्रेज़ी में कॉरिडॉर कहते हैं। मतलब सुनने में ही लगता ही कोई सीधा रास्ता। भले ही गलियारा सुनने में ज़्यादा चौड़ा रास्ता होने की तस्वीर ना बने दिमाग़ में लेकिन सुनने में सीधा रास्ता लगता है। जबकि ये सीधा रास्ता तो होता नहीं। ये अग्रेज़ी का वो वाला स्ट्रेट नहीं है। अग्रेज़ी का स्ट्रेट जिसका मतलब सीधा होता है उसकी स्पेल्लिंग तो होती है S-T-R-A-I-G-H-T, जबकि समुद्र वाले स्ट्रेट की स्पेलिंग होती है S-T-R-A-I-T, बीच में G-H नहीं होता। तो ये सीधा वाला स्ट्रेट नहीं है। इसलिए इसे भले ही अब गलियारा कहने लग गए हों, लेकिन ये गलियारा नहीं है। ये जलडमरूमध्य है। जल, फिर डमरू, फिर मध्य। जोड़कर बना ये शब्द जलडमरूमध्य। तीन शब्दों में तोड़ कर नज़र डालने पर जलडमरूमध्य का मतलब भी समझ में आ जाता है। जल यानी पानी, डमरू तो आप जानते ही हो, वही जो मदारी लोग बजाते हैं और मध्य मतलब बीच में। यानी जलडमरूमध्य मतलब ऐसा संकरा पानी का रास्ता जो डमरू जैसा दिखता है। यानी दो बड़े समुद्र या खाड़ियों को बीच में जोड़ता है, और बीच का हिस्सा बहुत तंग होता है। डमरू की शेप जैसे होती है वैसे। इस तरफ़ चौड़ा, उस तरफ़ चौड़ा और बीच में जहां से डमरू को पकड़ते हैं वहां से टाइट होता है। तंग होता है। ऐसे ही इसमें इस तरफ़ खुला समुद्र, और उस तरफ़ खुला समुद्र और बीच में तंग रास्ता होता है। इस तंग समुद्री रास्ते को, संकरे समुद्री रास्ते को अग्रेज़ी में कहते हैं स्ट्रेट और हिंदी में कहते हैं जलडमरूमध्य। जहाज़ इसी तंग रास्ते से पानी के एक बड़े भाग से दूसरे भाग में जाते हैं। इसलिए इसे ‘डमरू के मध्य वाला जल’ यानी जलडमरूमध्य कहते हैं। भारत में भी है पाक स्ट्रेट। भारत और श्री लंका के बीच ये भी एक जलडमरूमध्य ही है, बिल्कुल हॉर्मुज़ की तरह। तमिल नाडु और श्रीलंका के उत्तरी हिस्से के बीच में। Most people are unaware of the connection between the Strait of Hormuz and the Parsi community. In fact, the general public was largely ignorant of what a "strait" even was. However, now that the entire world's attention has converged upon this strait, it has become essential to understand this connection as well. And please, do not ask: "Which strait has captured the world's attention?" Why, the Strait of Hormuz, of course! The Strait of Hormuz. The very passage upon which the eyes of the entire world have been fixed daily for so long is known in Hindi as the Hormuz Jal-damaru-madhya. You may have learned in school that what is referred to as a "strait" in English is called a Jal-damaru-madhya in Hindi. Although we, too, have now begun using the term "Strait of Hormuz"—and even referring to it in Hindi as the Hormuz Galiyara (Hormuz Corridor)—the truth is that it is not a corridor. A corridor is, by definition, a corridor—what is known in English as a "corridor." That is to say, the very sound of the word suggests a straight path. While the word "corridor" may not necessarily conjure an image of a wide path in one's mind, it certainly implies a straight path. Yet, this geographical feature is by no means a straight path. It is not that kind of "straight" in English. The English word "straight"—meaning direct or linear—is spelled S-T-R-A-I-G-H-T; whereas the maritime "strait" is spelled S-T-R-A-I-T—without the "G-H" in the middle. #Straitofhormuziran #straitofhormuzopen #iranwar #war #trump #khamenei #putin #oilprice News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates: / @news18india Like us: / news18india Follow us: / news18india News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/