У нас вы можете посмотреть бесплатно Social Media से Kisaan ने खोज लिया मुनाफेे का बाजार || Amazing Startup || Organic Product Business или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
राजपाल सिंह की कहानी यहां पढ़ें : https://bit.ly/2K5Nb5I खेती से मुनाफा कैसे कमाया जा सकता है? कैसे किसान अपने खेत की फसल को उत्पाद बनाकर अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं, ये समझना है तो हरियाणा के राजपाल सिंह श्योराण से मिलना चाहिए। राजपाल सिंह (60 वर्ष) दिल्ली से करीब 180 किलोमीटर दूर हरियाणा के हिसार जिले के कोथकला गांव में रहते हैं। राजपाल अपने खेतों में उगी सरसों का तेल बेचते हैं, बाजरे और जौ के जैविक बिस्किट बनाते हैं और घर पर पली गाय और भैंस का घी बेचते हैं। उन्होंने अपनी चीजों की कीमत खुद तय की है। तेल 220 रुपए किलो तो घी 1200 से 2000 रुपए किलो तक है। राजपाल कहते हैं तो पहले आर्डर नहीं देता उसे मैं एक बूंद भी तेल या घी नहीं देता। वो अपने खुद के नाम से उत्पादों की ब्रांडिंग करते हैं और मुनाफा कमाते हैं। हालांकि हमेशा से ऐसा नहीं था, राजपाल दूसरे किसानों की तरह मंडियों में चक्कर लगाते थे। “मैं पिछले पांच साल से जैविक खेती कर रहा हूं। दो साल पहले जैविक सरसों लेकर मंडी गया तो बेचना मुश्किल हो गया। रेट नहीं मिल पा रहा था। किसी तरह उसे बेचा। दूसरे साल सरसों लेकर मंडी नहीं गया, कोल्हू पर उसका तेल पिरवाया और 180 रुपए किलो के हिसाब से बेचा। सरसो बेचने की अपेक्षा कई गुना ज्यादा मुनाफा हुआ था।” राजपाल, एक ड्रम में भरे तेल को दिखाते हुए अपनी शुरुआत की कहानी बताते हैं। इसके बाद फिर उन्होंने मंडी का रुख नहीं किया जो खेतों में पैदा होता उसका उत्पाद बनाते। खबरों के लिए देखिये हमारी वेबसाइट : http://www.gaonconnection.com Like us on Facebook: / gaonconnection Follow us on Twitter: / gaonconnection Follow us on Instagram: https://bit.ly/2mzwO6d