У нас вы можете посмотреть бесплатно प्रमुख समाचार मेजा प्रयागराज। सोलह सूत्रीय मांगों को लेकर सपाइयों ने ज्ञापन सौंपा или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
अखिलेश यादव के आह्वान पर तहसील मे गरजे सपाई, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन सोलह सूत्रीय मांगों को लेकर मेजा तहसील पर सपाइयों का धरना प्रदर्शन मेजा, प्रयागराज भाजपा की मौजूदा सरकार द्वारा चलाए जा रहे देश मे कानून व्यवस्था से आहत होकर समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बृहस्पतिवार को मेजा तहसील परिसर मे अपनी 16 सूत्री मांगों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमे सपाइयों ने उपजिलाधिकारी मेजा रेनू सिंह को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री से संबोधित 16 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। सपाइयों की मांग है कि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाए, एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी दी जाए, प्रदेश में किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान ₹15000 तत्काल दिए जाएं, किसानों के ऊपर जो काला कानून थोपा जा रहा है उसे तत्काल वापस लिया जाए, बढ़ती महंगाई, (डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, खाद, बीज, कीटनाशक दवाए, कृषि यंत्र) पर रोक लगाई जाए, बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिया जाए, उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर रोक लगाई जाए, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज करना तत्काल बंद किया जाए तथा उत्पीडन पर रोक लगाई जाए, उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे संगठित अपराध को अविलंब बंद किया जाए, उत्तर प्रदेश की बदहाल व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए, बढ़ते भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए, कोरोना काल में सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हुई धांधली एवं हिंसा की जांच कराई जाए, दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए और पुनः मतदान कराया जाए, पत्रकारों के ऊपर लगातार हो रहे हमले और हत्या पर रोक लगाई जाए, दलित वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग पर हो रहे अत्याचार बंद हो, पिछड़े वर्ग को 27% आरक्षण में कटौती बंद हो कि मांग को लेकर सपाइयों ने मेजा तहसील मे धरना देते हुए उक्त मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान धरना प्रदर्शन पर मौजूद जिला महासचिव संदीप पटेल, डॉ देवी सिंह पटेल, रामसेवक पटेल, श्यामकृष्ण यादव (पप्पू यादव), नरेन्द्र सिंह, प्रमिल यादव, गामा पाण्डेय, राजेश यादव, हर्षित पाण्डेय, लल्लन सिंह, नितेश तिवारी, काशी नरेश यादव, जय शंकर भारती, इंद्रेश यादव, शिवकैलाश यादव अधिवक्ता, नीरज सिंह यादव, रक्षामंत्री यादव, पवन पटेल, राकेश यादव रूद्र, विमल यादव, गुड्डू यादव, अरविंद यादव, अंकुर यादव, अंकित प्रधान, प्रदीप पटेल, मनोज भारती, पंकज यादव, विकास यादव, मंगला प्रसाद पाल, लक्ष्मीशंकर पाल, संगम लाल भारती, चंदन यादव सहित सैकड़ों की संख्या में सपाइयों ने इस धरना प्रदर्शन व आंदोलन में सहभागिता निभाई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेजा पुलिस भी भारी संख्या में मौजूद रही। प्रमुख समाचार अमरेश मिश्रा मेजा प्रयागराज