У нас вы можете посмотреть бесплатно Haji Ul HarMain 30 Roza Iftar e ahtamam all india mohammadi mission syed babar ashraf или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
दावत-ए-इफ्तार का ख़ुसूसी एहतमाम लखनऊ, 23 फ़रवरी 2026 (दोशम्बा): मुक़द्दस माह-ए-रमज़ान के सिलसिले में एडवोकेट अमानुर्रहमान (लीगल एडवाइज़र), ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन की जानिब से आज शाम 6:05 बजे (वक़्त-ए-इफ्तार), King George’s Medical University, चौक, लखनऊ के गेट नं. 1 परिसर में स्थित दरगाह हज़रत क़याममुद्दीन अब्बासी हाजी उल हरमैन पर दावत-ए-इफ्तार व तआम का ख़ुसूसी एहतमाम किया गया। इस रूहानी व बबरकत मौक़े पर शहर की नामवर शख्सियतों और अकीदतमंदों ने कसीर तादाद में शिरकत की। कार्यक्रम में मिशन के सरपरस्त सय्यद याक़ूब अशरफ, प्रधान सचिव सय्यद बाबर अशरफ, सहायक सचिव मसूद अशरफ सिद्दीकी, जोनल अध्यक्ष सईद वारसी, मोहम्मद नौशाद, सय्यद मोहम्मद अहमद मियां, यूथ अध्यक्ष अधिवक्ता इरफ़ान क़ादरी, अली हमज़ा, नावेद नक़वी, समीर मीनाई, सय्यद ताहिर अशरफ, सैफ अशरफी, भाई काशिफ़ सिद्दीकी, भाई हम्माम वहीद, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आसिफ़ रिज़वी साहब, कांग्रेस विधि विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) एडवोकेट अनस खान साहब सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि अल्लाह के फ़ज़्ल-ओ-करम से दरगाह हज़रत क़याममुद्दीन अब्बासी हाजी उल हरमैन के आस्ताने पर मुक़द्दस माह-ए-रमज़ान में पूरे एहतराम के साथ तरावीह की नमाज़ और इफ़्तार का मुकम्मल एहतिमाम किया गया है। यह समस्त इंतज़ाम पीरज़ादा नासिर अली मीनाई (महासचिव, मखदूम शाहमीना शाह फाउंडेशन) और सैय्यद बाबर अशरफ़ (प्रधान सचिव, ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन) की कोशिशों, काविशों और बेहतरीन तन्ज़ीम-ओ-निज़ाम के ज़रिए अंजाम दिया जा रहा है। उनकी यह ख़िदमत और लगन क़ाबिले-तारीफ़ ही नहीं, बल्कि क़ाबिले-सिताइश भी है। अल्लाह तआला इन हज़रात की मसाई-ए-जमीला को क़ुबूल फ़रमाए और इस ख़िदमत को ज़रिया-ए-अज्र-ए-अज़ीम बनाए। आमीन। इफ़्तार के बाद मुल्क़ व मिल्लत की तरक़्क़ी, अमन-ओ-अमान और आपसी भाईचारे के लिए ख़ास दुआएँ की गईं। उपस्थित लोगों ने इस पहल को सामाजिक एकता और ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ की बेहतरीन मिसाल क़रार दिया। मिन जानिब: एडवोकेट अमानुर्रहमान (लीगल एडवाइज़र) ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन