У нас вы можете посмотреть бесплатно 'मुसलमान पार्टी छोड़कर मेरे साथ आ गए लेकिन राजपूत नहीं', Jhunjhunu में Rajendra Gudha का बवाली बयान! или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
'मुसलमान पार्टी छोड़कर मेरे साथ आ गए लेकिन राजपूत नहीं', Jhunjhunu में Rajendra Gudha का बवाली बयान! झुंझुनूं उप चुनावों में हार के बाद पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा का दर्द करीब छह माह बाद फूटा। उन्होंने खेतड़ी के बसई में हुए कार्यक्रम में कहा कि उन्हें मुसलमानों ने वोट दिए। राजपूत समाज अगर वोट देता तो वो चुनाव जीत जाते। यही नहीं उन्होंने खेतड़ी को लेकर कहा कि बिसाऊ ठाकुर कर्नल रघुवीरसिंह को यहां की जनता ने 1967 में चुनाव जिताया था। वो खेतड़ी का दुर्भाग्य था। ठिकाने से आने वाले रघुवीर सिंह ने खेतड़ी को बर्बाद कर दिया। पूर्व मंत्री गुढ़ा राजपूत समाज से आने वाले ठिकानेदारों और राजा—महाराजाओं को ही राजपूत समाज की बर्बादी का जिम्मेदार बताया है। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते है। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने छह माह पहले झुंझुनूं विधानसभा उप चुनावों में निर्दलीय के रूप में मैदान थे। चुनाव हार गए। इस हार का दर्द पूर्व मंत्री गुढ़ा का छह माह बाद फूटा। दरअसल झुंझुनूं के खेतड़ी के बसई में महाराणा प्रताप की जयंती पर हुए कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि खेतड़ी में 35 से 40 हजार राजपूत समाज के वोट है। लेकिन इनकी दुर्गति हो रही है। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं में वे चुनाव लड़ने गए और उन्हें 25 से 30 हजार मुसलमानों ने अपनी पार्टी छोड़कर वोट डाल दिए। यदि समाज के लोग उनका साथ देते तो चुनाव जीतते। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों ने ऐसी तेसी करवा ली। जो अपनी जात का नाम, वो अपने बाप का भी नहीं। उन्होंने कहा कि खेतड़ी में राजपूत अलग—अलग बंटे हुए है। कोई पूर्ण सैनी के पास है, कोई धर्मपाल, कोई दाताराम और कोई मनोज घुमरिया। इसलिए एक जगह होकर अपनी ताकत दिखाओ। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा लगातर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते है। लेकिन अब वे राजपूत और मुस्लिम वोटरों में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए ही लगातार बयानबाजी और धरनेबाजी और साथ—साथ प्रदर्शनबाजी कर रहे है। जी, हां उन्होंने राजपूत समाज के बड़े चेहरों का विरोध करना शुरू कर दिया है। ताकि आम राजपूत में वे अपना वर्चस्व बढा सके। वहीं मुसलमानों की हर लड़ाई में वे हर जगह तैयार खड़े रहते है। राजेंद्र सिंह गुढ़ा की राजनीति अब किस तरफ बढ रही है। यह तो सिर्फ चर्चाओं में ही है। लेकिन यह तय है कि गुढ़ा को आगे बढने के लिए अब किसी पार्टी की दरकार है। लोजपा, बसपा, कांग्रेस, शिव सेना शिंदे के बाद गुढ़ा का पांचवां ठिकाना कब और कहां होगा। इसका भी सभी को इंतजार है। #RAT022 राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/ -------- About the Channel: Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan Follow us on: Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak Facebook: / rajasthantakofficial Twitter: / rajasthan_tak