У нас вы можете посмотреть бесплатно Live |The Poonam Bhatia Show |हिंदी और तमिल की वरिष्ठ लेखिका एस. भाग्यम शर्मा से Exclusive बातचीत | или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#baatbebat #youtubelive #thepoonambhatiashow #baatbebatyoutube बात-बेबात के प्रोग्राम ‘The Poonam Bhatia Show’ के Youtube Live में इसबार तमिल और हिंदी की वरिष्ठ लेखिका, साहित्यकार, शिक्षिका और अनुवादक एस. भाग्यम शर्मा से शिक्षिका कवयित्री पूनम भाटिया बातचीत करेंगी. 28 वर्षों तक शिक्षण कार्यों से जुड़ी रहीं एस. भाग्यम शर्मा के साहित्य और लेखन का कैनवास काफी बड़ा है. अबतक उनके कई लेख और कहानियां विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं. उन्होंने अनुवाद के क्षेत्र में काफी उल्लेखनीय कार्य किया है, खासकर तमिल साहित्य से हिंदी के पाठकों को परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. एस. भाग्यम शर्मा ने तमिल साहित्य की कई कहानियों और उपन्यासों का हिंदी में अनुवाद किया है. कहा जा सकता है कि हिंदी के पाठकों की पहुंच तमिल साहित्य तक करने में उन्होंने पुल का काम किया है. एस. भाग्यम शर्मा ने बाल साहित्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है. बीते चार दशक से इनकी आकाशवाणी से वार्ताएँ, कहानियाँ आदि समय-समय पर प्रसारित होती रही हैं. लेखन और अनुवाद के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए एस. भाग्यम शर्मा को अबतक कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा जा चुका है. इनका संपूर्ण लेखकीय अवदान और परिचय निम्नवत है- नाम: एस. भाग्यम शर्मा जन्म: 18 मार्च, 1944 को ऊटकमण्ड, तमिलनाडु शिक्षा: एम.ए. अर्थशास्त्र, बी.एड, एडल्ट एजुकेशन में बी.ए 28 वर्ष तक शिक्षण कार्य रचना संसार • लेखन और अनुवाद में निरंतर सक्रियता, विशेषकर तमिल की कई महत्वपूर्ण कृतियों के अनुवाद पर लगातार काम • कई प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख, कहानियाँ प्रकाशित • तमिल कहानियेां का हिन्दी में अनुवाद एवं विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं मे प्रकाशन. • दैनिक भास्कर, राज.पत्रिका, डेलीन्यूज, मॅार्निगन्यूज, मधुमती (राज.साहित्य अकादमी), राज.शिक्षा-विभाग की पत्रिका, राष्ट्रीय मासिक ‘ककसाड’, सम्प्रेषण, साहित्य अमृत आदि विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं मे समय समय पर कहानियां लेख, साक्षात्कार आदि का प्रकाशन • बाल-साहित्य लेखन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम • नंदन, बाल भास्कर, बाल हंस, बाल वाटिका, बच्चों का देश, छोटू-मोटू जैसी कई चर्चित बाल पत्रिकाओं में अनेक रचनाएं व कहानियों का प्रकाशन • सी. राजगोपालचारी की तमिल में रचित बच्चों की कहानियों का हिन्दी अनुवाद जो पत्रिका प्रकाशन से ‘बालकथाएँ’ पुस्तक नाम से प्रकाशित • तमिल से हिंदी में अनूदित कहानियों का संकलन ‘दक्षिण की प्रतिनिधि कहानियाँ’ नाम से 2013 में को-ऑपरेशन पब्लिकेशन्स द्वारा प्रकाशित • तमिल के कई समकालीन लेखकों की कहानियों के संकलनों का हिंदी अनुवाद ‘समकालीन तमिल प्रतिनिधि कहानियाँ’ नाम से दीपक पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा प्रकाशित • स्वरचित कहानियों की पुस्तक ‘नीम का पेड़’ एम. के. पब्लिकेशन्स से 2015 मे प्रकाशित • उमा जानकी रामन की तमिल कहानियों का हिन्दी अनुवाद ‘झूला (कहानी संग्रह)’ अरावली प्रकाशन जयपुर से 2016 में प्रकाशित • ‘राजाजी की कथाएँ’ तमिल से हिंदी में अनुवाद, 2018 में साहित्यगार जयपुर से प्रकाशित • ‘एक बेटी का पत्र’ कहानी संग्रह 2019 में बोधि प्रकाशन जयपुर से प्रकाशित • तमिल की प्रसिद्ध लेखिका आर. चूड़ामनी का उपन्यास ‘दीप शुडर’ का हिन्दी में दीप शिखा के नाम से अनुवाद जो ई-बुक फार्मेट में मातृ भारती वेवसाइट पर 2019 में धारावाहिक रूप से प्रकाशित • सुब्रभारती मणियन के द्वारा लिखित तमिल उपन्यास ‘मुरीवू’ का हिन्दी में ‘टूटन’ नाम से अनुवाद 2019 में मातृ भारती वेवसाइट पर धारावाहिक रूप से प्रकाशित • 2019 में ‘श्रेष्ठ तमिल की कहानियाँ’ नाम से तमिल के 10 बड़े लेखकों की कहानियां प्रकाशित • तमिल के दस उपन्यासों का हिंदी अनुवाद विभिन्न वेबसाइटों पर ई बुक और धारावाहिक रूप में प्रसारित • तमिल की प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार वासंती के प्रसिद्ध उपन्यास 'बंद खिड़कियां' का अनुवाद इंडिया नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड से 2021 में प्रकाशित • तमिलनाडु हिन्दीं साहित्य अकादमी में द्वितीय अन्तराट्रीय विश्व भाषा हिन्दी सम्मेलन 10,11,12 जनवरी 2014 में संगोष्ठियों व परिसंवादो में आलेख प्रस्तुत अन्यान्य गतिविधियां/उपलब्धियां • राजस्थान लेखिका साहित्य संस्थान जयपुर व भारतीय (ग्रामीण) पत्रकार संघ जयपुर की आजीवन सदस्य • स्पन्दन महिला साहित्यक एवं शैक्षणिक संस्थान की सदस्य • FM TDKA Woman recognition awards SEASON-7 She is awarded the title of THE HEART OF GOLD By parika • 2014 में ‘नैनो कार माइलेज रैली काम्पम्टीशन’ में 37.25 कार चला कर प्रथम स्थान प्राप्त #LiveThePoonamBhatiaShow #हिंदीऔरतमिलकीवरिष्ठलेखिकाएसभाग्यमशर्मासेExclusiveबातचीत Subscribe, Share, Like & Follow Baat Bebat on Youtube: / @baat-bebat-166 Facebook: / baat-bebat-बात-बेबात-108561177154400 Instagram: https://www.instagram.com/baatbebat/?... Twiter: / baatbebat