У нас вы можете посмотреть бесплатно Moharram spl khichda// khichda banane ka asan tarika//haw to cook khichda 🥘🍲 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Moharram spl khichda// khichda banane ka asan tarika//haw अस्सलाम वालेकुम दोस्तों मिसेज खान किचन में आपका स्वागत है। आज हम बनाएंगे बहुत ही मजेदार और जायकेदार और टेस्टी खिचड़ा। यह खाने में तो मजे का लगता ही है। साथ ही साथ यह एक बहुत ही हेल्दी रेसिपी है। तो आप भी इसे अपने किचन में जरूर ट्राई कीजिए। तो चलिए इसे बनाना शुरू करते हैं। खिचड़ा बनाने के लिए हम पाव किलो मिक्स दाल ले लेंगे। दाल में मैंने यहां पर मूंग की दाल, चने की दाल, तवरर की दाल, मसूर की दाल और उड़द की दाल का इस्तेमाल किया है। और एक मुट्ठी चावल ऐड कर लेंगे। अब इन सारी चीजों को हम हाथों की मदद से अच्छी तरीके से मिक्स करके धो लेंगे ताकि दालों की जो गंदगी है, जो धूल मिट्टी है, वह पूरी तरीके से साफ हो जाए। दालों को हमें रात में भिगोकर भिगोने की जरूरत नहीं है। इसे हम उसी वक्त भी भिगो सकते हैं। अब हम इसमें पानी ऐड कर लेंगे और इसे भीगने के लिए साइड में रख देंगे। साथ ही साथ मैंने यहां पर 350 ग्राम गेहूं और 100 ग्राम जौ ली है। इसे मैंने ओवरनाइट के लिए भिगोकर रख दिया था। इसे ओवरनाइट भिगोना बहुत जरूरी है। देखिए भीगने के बाद गेहूं कुछ इस तरीके से गल जाते हैं। अब हम इसे प्रेशर कुकर में गला लेंगे। मैंने यहां पर एक कुकर ले लिया है। इसमें हम भीगी हुई सारे जौ और गेहूं जो है वह ऐड कर लेंगे। अब हम इसमें लगभग डेढ़ से दो गिलास जितना पानी ऐड करेंगे। पानी हमें ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना है। वरना पानी जो है प्रेशर कुकर के बाहर आ जाता है। अब हम इसमें आधा चम्मच हल्दी ऐड करेंगे। और आधा चम्मच नमक ऐड करेंगे। अब इसे अच्छी तरीके से मिक्स कर लेंगे। और ढक्कन ढककर 15 से 20 मिनट के लिए हम मीडियम टू लो फ्लेम पर इसे पकने के लिए रख देंगे। दूसरी तरफ हम खिचड़ा बनाने के लिए खुशबूदार मसाला तैयार कर लेंगे। जिसके लिए मैंने यहां पर एक चम्मच सौंफ, एक चम्मच जीरा, चार हरी इलायची, एक बड़ी इलायची, चार से पांच लौंग, एक चक्रफूल, एक दालचीनी की स्टिक और एक टुकड़ा जायफल का और 15 से 20 काली मिर्च ले ली है। अब इन सारी चीजों को हम बिल्कुल लो फ्लेम पर थोड़ा सा भून लेंगे ताकि जो इसका मॉइस्चर है, वह पूरी तरीके से ड्राई हो जाए। और इसका एक फाइन सा पाउडर बना लेंगे। चलिए, हम गेहूं को चेक कर लेते हैं। देखिए आप देख सकते हैं गेहूं जो है हमारे वह पूरी तरीके से गल चुके हैं। अब हम इसे एक बर्तन में खाली कर लेंगे और उसी कुकर में हम हमने जो दालों को भिगोकर रखा था उसे ऐड कर लेंगे। दाल डालने के बाद हम दालों को गलने के लिए एक से डेढ़ गिलास जितना पानी ऐड कर लेंगे। साथ ही साथ इसमें नमक ऐड करेंगे। और आधा चम्मच हल्दी पाउडर ऐड करेंगे। और मिक्स करते हुए ढक्कन ढककर इसे 5 से 10 मिनट तक का गला लेंगे। देखिए हमने जो गेहूंओं को बॉईल करके रखा था उसे हम दाल घोटनी की मदद से अच्छी तरीके से घोट लेंगे। आप चाहो तो ब्लेंडर का भी यूज कर सकते हैं। या आप चाहो तो इसे मिक्सी के जार में हल्का-हल्का सा घुमाकर भी ले सकते हो। अब दाल घोटनी की मदद से इसे घोट लेंगे। इसे थोड़ा सा दरदरा ही रखना है। चलिए दालों को हम चेक कर लेते हैं। देखिए हमने दालों को भिगोकर रखा था ना इसीलिए 5 से 10 मिनट में ही दाल पूरी तरीके से गल चुकी है। अब दालों को भी हम गेहूं के साथ में ऐड कर लेंगे। देखिए मैंने यहां पर खिचड़े के गेहूं जो अच्छी तरीके से घोट लिया है। अब इसमें हम दालों को मिक्स कर लेंगे। चलिए अब दूसरी तरफ हम गोश्त का मसाला तैयार कर लेते हैं। उसके लिए मैंने यहां पर एक कुकर ले लिया है। कुकर में हम पाव किलो के लगभग तेल ऐड करेंगे। तेल जैसे ही गरम हो जाता है उसमें हम खड़े गरम मसाले डालेंगे। दो तेजपत्ता, एक चम्मच जीरा, 15 से 20 काली मिर्च, एक बड़ी इलायची, एक चक्रफूल, तीन लौंग, एक दालचीनी की स्टिक और चार हरी इलायची। इन सारे मसालों को तेल में ऐड कर लेंगे और एक से 2 मिनट के लिए फ्राई कर लेंगे। अब हम इसमें तीन मीडियम साइज की प्याज को इस तरीके से स्लाइस में कट करके ऐड कर लेंगे। प्याज को हमें 5 से 10 मिनट तक का फ्राई कर लेना है। ताकि जब तक कि हमारी प्याज जो है वह गोल्डन जैसी नहीं हो जाती। गैस की फ्लेम को हम मीडियम टू हाई पर रखेंगे क्योंकि प्याज को फ्राई होने के लिए थोड़ा वक्त लगता है। देखिए प्याज जो है यहां पर हल्की सी गोल्डन हो चुकी है। अब हम इसमें गोश्त ऐड कर लेंगे। मैंने यहां पर 1 किलो जितना गोश्त लिया है। यह बगैर हड्डी का गोश्त है। खिचड़े में आप चाहो तो हड्डी वाला गोश्त का भी इस्तेमाल कर सकते हो। खिचड़े में हड्डी वाला गोश्त का ही टेस्ट जो है वह बहुत ही ज्यादा अच्छा आता है। तो आप अपनी मर्जी के हिसाब से गोश्त ऐड कर सकते हो। गोश्त डालने के बाद हम 2 से 3 मिनट तक इसे फ्राई कर लेंगे। अब हम इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट ऐड करेंगे। मैं यहां पर दो से तीन चम्मच भरकर अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दिया है। साथ ही साथ 15 से 20 हरी मिर्चियों को इस तरीके से पीस लिया है। इसे भी ऐड करेंगे। मिर्ची डालते वक्त आप अपनी मर्जी के हिसाब से मिर्ची डालिए। आप जितना तीखा खाना पसंद करते हो उस हिसाब से आप मिर्ची ऐड कर लीजिए। अब इन दोनों चीजों को हम अच्छे तरीके से मिक्स करके भून लेंगे ताकि अदरक लहसुन की कच्ची स्मेल खत्म हो जाए। अब हम इसमें पाउडर मसाले ऐड करेंगे। मैंने यहां पर एक चम्मच हल्दी पाउडर इस्तेमाल किया है। दो चम्मच लाल मिर्च का पाउडर ऐड करेंगे। मिर्चें आप अपने हिसाब से डालिएगा। आप जितना तीखा खाना पसंद करते हो। तीन चम्मच भरकर धनिया पाउडर ऐड करेंगे। अब खिचड़ा बनाने के लिए हमने जो मसाला पीस के रखा था उसे ऐड करेंगे। और इन सारे पाउडर मसालों को हम अच्छी तरीके से मिक्स करते हुए अच्छे से भून लेंगे ताकि इन सारी चीजों का जो फ्लेवर है वो हमारे गोश्त में बहुत ही अच्छी तरीके से आ जाए। गैस की फ्लेम को हम मीडियम टू लो पर रखेंगे और इसकी भुनाई कर लेंगे। देखिए