У нас вы можете посмотреть бесплатно Rajasthan University: NSUI वालों को खूब पीटा, रोने लगे Rahul Mahla, जमकर हुआ बवाल! или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रनेताओं के बीच झगड़े का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जयपुर में शनिवार को राजस्थान यूनिवर्सिटी में उपद्रव देखने को मिला. जहां कुछ ABVP और NSUI के युवा छात्र नेता आपस में भीड़ गए. जिसके बाद समर्थकों ने एक दूसरे की गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ कर कोहराम मचाया. साथ ही समर्थकों की दौड़ा-दौड़ा कर धुनाई की. जिसके चलते यूनिवर्सिटी में अन्य छात्र-छात्राओं डरे हुए हैं. दरअसल शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र महासचिव अरविंद जाजड़ा के छात्रसंघ कार्यालय के बाहर दो छात्राएं आपस में बहस कर रहै थे, जिनके साथ कुछ एनएसयूआई के कार्यकर्ता खड़े थे. इसी दौरान छात्र नेता हेमंत पुजारी की गाड़ी में बैठकर कुछ उत्पाती युवक वहां पहुंचे और NSUI के छात्र नेता राहुल महला के समर्थकों के साथ मारपीट शुरू कर दी. जहां उन्होंने दौड़ा-दौड़ा कर NSUI कार्यकर्ताओ की जमकर धुनाई की. यहीं नहीं राहुल महला के वाहनों में भी तोड़फोड़ करते हुए कई वाहनों के शीशे फोड़ डाले. जिसके चलते कुछ छात्र-छात्राओं घायल भी हुए हैं. यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही एक बार फिर से गुंडागर्दी शुरू होने को लेकर डीन स्टूडेंट वेलफेयर नरेश मलिक ने बताया कि यूनिवर्सिटी में कई बार इस तरह माहौल खराब किया जा चुका है जिसको लेकर छात्र नेताओं को पाबंद भी किया लेकिन फिर भी घटनाएं रुकने का नाम नहीं लें रही है. इस घटना को लेकर छात्रों ने शिकायत की है. साथ ही मारपीट की घटना को लेकर भी दोनों पक्षों ने थाने में रिपोर्ट दी है. ऐसे में पुलिस जांच के बाद ही मामले में कुछ फैसला होगा. लेकिन इस घटना के बाद अब वर्तमान छात्र पदाधिकारियों को अगले 48 घंटे में कार्यालय खाली करने के निर्देश दिए है. यदि फिर भी कार्यालय खाली नहीं करते है तो सख्त एक्शन लिया जाएगा. इधर इस घटना को लेकर ABVP से छात्रसंघ महासचिव अरविंद जाजड़ा के समर्थकों का नाम सामने आ रहा है. जिसको लेकर छात्राओं ने भी उसके समर्थकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. इसको लेकर अरविंद जाजड़ा ने कहा कि, मैं अपने होमटाउन नागौर हूं. मेरा इस घटना से कोई लेनादेना नहीं है. जाजड़ा ने कहा कि NSUI के छुटभैया छात्र नेता आपसी लड़ाई में उनका नाम लेकर सुर्खियां बटोरना चाहते है, जबकि बेवजह उनका नाम इस विवाद में घसीटा जा रहा है. रही बात उनके समर्थक की तो कार्यालय के बाहर लड़ाई होते देख उनके समर्थक ने उल्टा बीच बचाव किया लेकिन उसी में उसी का सिर फोड़ डाला. #RAT049 क्लिक कर देखें लेटेस्ट TAK फोटो गैलरी: https://www.tak.live/photogallery -------- About the Channel: Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan Follow us on: Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak Facebook: / rajasthantakofficial Twitter: / rajasthan_tak