У нас вы можете посмотреть бесплатно ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर विकासनगर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर विकासनगर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विख्यात टेरो कार्ड रीडर डॉ हरलीन कौर एवं मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सेंटर की दीदी यों के द्वारा आमंत्रित अतिथियों का माल्यार्पण, बैज, शिव बाबा का चित्र, धार्मिक पोस्टर एवं पटका इत्यादि भेंट करते हुए स्वागत किया। दीदी यों ने इस अवसर पर बच्चों को माला पहनाई एवं पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए उनकी प्रशंसा की। मंच संचालन सेविका संध्या शर्मा द्वारा किया गया। अतिथियों का परिचय सेंटर की दीदी यों के द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि एस आई रुबी मौर्य ने नारी को सृष्टि की आधार शक्ति बताया। वहीं मुख्य अतिथि हरलीन कौर ने महिलाओं को सशक्त बनने पर जोर दिया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी तारा दीदी ने कार्यक्रम के दौरान राजयोग मेडीटेशन का अभ्यास कराया। साथ अपने संबोधन में नारी शक्ति के महत्व पर चर्चा कर कहा कि नारी मां, बहन, बेटी, गुरु और संस्कारों की निर्माता है। संस्था द्वारा इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को संकल्प पत्र भरवाकर दान पात्र में एकत्रित कराए गए। कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सेंटर संचालिका ब्रह्मकुमारीज तारा दीदी, ब्रह्मकुमारी चन्द्रकला दीदी, मुख्य अतिथि हरलीन कौर, विशिष्ट अतिथि एस आई रुबी मौर्य, योगाचार्य सोनिया वर्मा, लेडिज कलब से नरेश पिपलानी, इंडियन फ्लावर स्कूल लक्ष्मीपुर की प्रधानाचार्य शीला राठौर, विमला भण्डारी, किरण नेगी, नीलम शर्मा, सरोज महावर, लक्ष्मी देवी, पूजा देवी, सीमा थापा, ममता चौहान, कमला देवी आदि उपस्थित रहे।