У нас вы можете посмотреть бесплатно गौ गीता गंगा रक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यूपी दौरा, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तर प्रदेश दौरे पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, कथा में सहभागिता, मंच से किया संबोधन उन्नाव। गौ गीता गंगा रक्षा मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या वाचस्पति पं. श्री बी. के. मिश्र तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्यामू द्विवेदी (एस.डी. ग्रुप, लखनऊ) के उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार्यकर्ताओं द्वारा मार्ग में उनका भव्य स्वागत किया गया। दिनांक 9 जनवरी 2026 को एक दिवसीय प्रवास के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष जी लखनऊ से अपने निजी वाहन संख्या UP 32 PP 1716 से अपराह्न 3 बजे प्रस्थान कर सायं लगभग 5 बजे ग्राम चीतेपुर, थाना कोतवाली बांगरमऊ, जनपद उन्नाव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कथा मंच से संबोधित करते हुए कहा कि गौ, गीता और गंगा भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं तथा इनके संरक्षण के बिना राष्ट्र का नैतिक व सांस्कृतिक उत्थान संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्यामू द्विवेदी ने संगठन की भावी योजनाओं की जानकारी दी तथा कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्यामू द्विवेदी (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री), गोविन्द शुक्ला (प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ), रज्जन लाल (राष्ट्रीय संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजाति उत्थान प्रकोष्ठ), अमित द्विवेदी (जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ उन्नाव), रवि नादान (जिला पंचायत प्रत्याशी, गंज मुरादाबाद द्वितीय), किरण पांडे, प्रिंसी पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा व्यवस्था की मौजूदगी में कार्यक्रम सकुशल एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा इसे संगठन के लिए प्रेरणादायी बताया #YogPrabhatNews #YogPrabhat #YogPrabhatLive #BreakingNewsUP #UnnaoNews #UPNews #TodayNews #HindiNews #LatestNews #Gaumata #GauGeetaGanga #GauRaksha #SanatanDharma #BhagwatKatha #ShreemadBhagwat #DharmikSamachar #RashtriyaAdhyaksh #CulturalNews #UnnaoBhagwatKatha #BangarmauNews #CheetepurNews #UPPoliticsNews #UPDharmikNews #YouthAwareness #DesiNews #TrendingNews #ViralVideo #Shorts