У нас вы можете посмотреть бесплатно धार।भाजपा सरकार के 2 साल बेमिसाल मंत्रीजी ने रखा विकास कार्यों का लेखा जोखा или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
मध्यप्रदेश में विकास और सेवा के दो साल की उपलब्धियों को लेकर प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को जिला पंचायत सभागार, धार में पत्रकारो से चर्चा की इस मौके पर धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे, प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मात्र दो वर्षों में भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश का विकास परिदृश्य पूरी तरह बदल दिया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा धार में देश के पहले पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क का भूमिपूजन किया जाना जिले के लिए गौरव की बात है, लगभग 2000 करोड़ की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट 10 हजार करोड़ से अधिक के निवेश और करीब 50 हजार प्रत्यक्ष तथा डेढ़ लाख अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगा, उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत पीएम एक्सीलेंस कॉलेज और मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई गई है, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत धार जिले में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आवास पूर्ण हुए हैं, आंगनवाड़ी केंद्रों का उन्नयन कर उन्हें सक्षम बनाया गया है, साथ ही उन्होंने धार के प्रसिद्ध धारेश्वर मंदिर परिसर में प्रस्तावित धारेश्वर लोक को लेकर कहा कि इससे धार जिले में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी वही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर अचानक सुरक्षा बढ़ाए जाने ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा में उनका नाम आने की अटकलों को लेकर उन्होंने कहा कि शिवराज जी हमारे बड़े सक्रिय मंत्री है और मजबूत नेता है सरकार उनकी सुरक्षा अच्छी हो ये सरकार ने चिंता की है, अगर आप मानते है कि शिवराज जी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन रहे है तो मानने में कोई बुराई नहीं है में तो आपको रोक नहीं सकता, साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक घोषणा ना हो तब तक नो कमेंट्स .... बाईट - 1 - कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री