У нас вы можете посмотреть бесплатно घरेलू विवाद में रिश्तेदारों ने 13 वर्षीय बालिका को पीटकर किया अधमरा или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
घरेलू विवाद में रिश्तेदारों ने 13 वर्षीय बालिका को पीटकर किया अधमरा आठ दिन इलाज में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गई बच्ची रिश्तेदारों के द्वारा किए गए मारपीट के कारण बच्ची की रीढ़ की हड्डी में लगी थी चोट सहायक थाना क्षेत्र के तेजा टोला मोहल्ले की घटना घरेलू विवाद में रिश्तेदारों ने 13 वर्षीय बालिका को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां आठ दिन इलाज में रहने के बाद बुधवार की सुबह 4 बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना सहायक थाना क्षेत्र के तेजा टोला मोहल्ले की है। रिश्तेदार के द्वारा किए गए मारपीट में बच्ची के रीढ़ के हड्डी में चोट लग गई थी। जिसके कारण बच्ची की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। वही बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं परिजनों के फर्ज बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए उठाया है। वहीं बच्ची की मौत का सूचना मिलते ही मारपीट करने वाले रिश्तेदार घर छोड़ फरार हो गए। घटना के बारे में मृत्यु का सरस्वती कुमारी के पिता पप्पू पासवान ने बताया कि 23 अप्रैल को उनकी 2 साल की छोटी बेटी खेलते खेलते उनके रिश्तेदार के घर पहुंच गई। जहां बच्ची को देखकर उनके रिश्तेदार काफी खरी खोटी सुनना शुरू कर दिए। जिसे सुनकर उनकी बड़ी बेटी सरस्वती ने इसका विरोध किया तो उनके रिश्तेदार श्याम पासवान, मेघा देवी और आशा देवी ने उनकी बेटी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उन लोगों ने जमकर उनकी बेटी की पिटाई कर दी। जिससे कारण उनकी बेटी बेहोश हो गई। जिस समय यह घटना हुई उस समय उनकी पत्नी घर पर नहीं थी और वह कम पर से आकर सोए हुए थे। जैसे ही इसकी सूचना मिली। वह वहां पहुंचे और इसके बारे में रिश्तेदारों से पूछने गए तो उन पर भी ईट फेंक कर मारा। इधर बच्ची की हालत को देखते हुए उनके द्वारा सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां दो दिन तक उनकी बच्ची का इलाज सदा अस्पताल में चला। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां आठ दिन इलाज में रहने के बाद बुधवार की सुबह चार बजे बच्ची की मौत हो गई। रिश्तेदारों के द्वारा मारपीट के कारण बच्ची की हालत काफी गंभीर था। दो दिन सदर अस्पताल में इलाज में रहने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां मेडिकल कॉलेज में बच्ची की हालत को देखते हुए आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया और बच्ची का सारा जांच मेडिकल कॉलेज में हुआ। जिसमें बच्ची के रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के उसकी हालत खराब हुई और बच्ची का ब्लड शरीर में नहीं बन रहा था। दौरान बच्ची को कई यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। लेकिन फिर भी बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ। आखिर आठ दिन बच्ची इलाज में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गई। घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां सर्वप्रथम बच्ची के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं परिजनों के फरहत बयान पर मामला दर्ज कर आगे के अनुसंधान में पुलिस जुट गई है। इस दौरान एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए उठाया गया है। घटना के दोषी आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही हत्या के आरोपी गिरफ्तार हो जाएंगे।