У нас вы можете посмотреть бесплатно शुक्लागंज से बांगरमऊ तक गंगा की बाढ़ ने मचाई तबाही… или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
"नमस्कार, मैं हूँ अखिलेश कुमार और आप देख रहे हैं Unnao Today News। गंगा का बढ़ता जलस्तर एक बार फिर उन्नाव जिले के लिए आफ़त बनकर आया है। बांगरमऊ से लेकर शुक्लागंज तक, करीब 160 गाँव आज बाढ़ की चपेट में हैं। पानी गाँवों में घुस चुका है, लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों की तलाश में निकलने को मजबूर हैं। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं, पशुओं के लिए चारे का संकट गहराता जा रहा है और बच्चों की पढ़ाई ठप हो चुकी है। यानी बाढ़ ने लोगों की ज़िंदगी को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बीच प्रशासन राहत और बचाव का दावा कर रहा है, लेकिन हकीकत ये है कि गाँवों तक नाव और ज़रूरी मदद समय पर पहुँच ही नहीं पा रही। ग्रामीणों का गुस्सा भी साफ झलक रहा है — उनका कहना है कि हर साल यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं मिला। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर मार्जिनल बाँध का काम अधूरा क्यों पड़ा है? क्योंकि अगर ये बाँध पूरा हो जाता तो शायद आज इतनी तबाही न होती। इस मुद्दे पर हम सीधा रुख करेंगे अपने ग्राउंड रिपोर्टर कुलदीप त्रिपाठी के पास, जो बाढ़ प्रभावित इलाकों से हमें जमीनी हकीकत दिखा रहे हैं।" उन्नाव जिले के सैकड़ो गाँव पानी में डूब गए हैं। लोग बेघर हो चुके हैं, किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं और हर तरफ़ हाहाकार मचा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल – 2017 में स्वीकृत मार्जिनल बाँध (Marginal Bandh) का काम आज तक क्यों अधूरा है? 👉 तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था ऐलान 👉 केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय की बैठक (6 मार्च 2017) में 134 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए 👉 निर्माण 2018-19 तक पूरा होना था, लेकिन विभागीय लापरवाही से काम अधूरा रह गया इस रिपोर्ट में देखें – ✔️ ग्राउंड रिपोर्ट: कुलदीप त्रिपाठी की नज़र से ✔️ प्रभावित ग्रामीणों की दर्दभरी बातें ✔️ पूर्व विधायक रामकुमार एडवोकेट का Exclusive Interview ✔️ और… सरकार से बड़े सवाल ✦ Unnao Today News केवल खबर नहीं दिखाता, बल्कि आपके हक़ की लड़ाई भी लड़ता है। 👉 हमारी अपील – वीडियो को Like करें, ज्यादा से ज्यादा लोगों तक Share करें, और चैनल को Subscribe करना न भूलें। Unnao Flood 2025, Unnao Today News, Marginal Bandh Unnao, शुक्लागंज बाढ़, बांगरमऊ बाढ़, Ganga Flood Unnao, उन्नाव बाढ़ समाचार, 134 करोड़ मार्जिनल बांध, अखिलेश यादव 2017 प्रोजेक्ट, पूर्व विधायक रामकुमार एडवोकेट, Unnao Flood Breaking News, Unnao Flood Villages, Unnao Ganga News, Unnao Flood Update, उन्नाव न्यूज़ चैनल, उन्नाव आज की खबर