У нас вы можете посмотреть бесплатно Hindi Christian Testimony Video | मैंने खोली गई पुस्तक को देखा है или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Hindi Christian Testimony Video | मैंने खोली गई पुस्तक को देखा है मुख्य किरदार एक समर्पित ईसाई है जिसे बाइबल की अच्छी-खासी समझ है। वह अक्सर अपने पादरी को यह कहते सुनता है कि परमेश्वर के सभी वचन बाइबल में मौजूद हैं और बाइबल के बाहर परमेश्वर का कोई वचन मौजूद नहीं है। जब उसे पता चलता है कि प्रभु लौट आया है और उसने नए वचन बोले हैं, तो वह अपनी धारणाओं से चिपके रहकर इसकी खोज या छानबीन नहीं करना चाहता। लेकिन जल्द ही, उसे एहसास होता है कि उसके दोस्त और परिवार के सदस्यों ने, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य की छानबीन करके और सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को पढ़कर, बहुत से सत्यों को समझा है। इस बात से ईर्ष्या करते हुए, वह खुद इस पर ध्यान देने का फ़ैसला लेता है। सर्वशक्तिमान परमेश्वर के बहुत से वचनों को पढ़ने पर, उसे विश्वास होता है कि ये वही सूचीपत्र है जिसकी भविष्यवाणी प्रकाशित-वाक्य की पुस्तक में की गयी है, ये कलीसिया से कहे गए पवित्र आत्मा के वचन हैं। उसे यह भी एहसास होता है कि बाइबल में परमेश्वर के वचनों का सिर्फ़ एक छोटा-सा हिस्सा ही मौजूद है और लोगों को परमेश्वर के कार्य और वचनों को सिर्फ़ बाइबल तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए। फिर इस बात को लेकर उसके सभी शक दूर हो जाते हैं कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर ही लौटकर आया प्रभु यीशु है और वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य को स्वीकार कर लेता है। कृपया ध्यान दें : इस चैनल पर उपलब्ध सभी वीडियो नि:शुल्क देखे जा सकते हैं। सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के यूट्यूब चैनल पर किसी भी व्यक्ति अथवा समूह द्वारा बिना पूर्व-अनुमति के कोई भी वीडियो अपलोड करना, उपलब्ध किसी भी वीडियों में संशोधन करना, उन्हें तोड़ना-मरोड़ना या किसी भी वीडियो को उद्धृत करना स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित है। इन शर्तों का उल्लंघन करने पर सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया को किसी भी और सभी कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार है। सार्वजनिक तौर पर प्रचार-प्रसार की अनुमति के लिए हमसे अग्रिम रूप से संपर्क करें।