У нас вы можете посмотреть бесплатно नर्मदापुरम : नर्मदा जयंती 2025 | Narmada Jayanti 2025 | गौरव दिवस एवं नर्मदा जयंती की तैयारी आरंभ или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
नर्मदा जयंती 2025 | Narmada Jayanti 2025 | गौरव दिवस एवं नर्मदा जयंती की तैयारी आरंभ नर्मदापुरम। नगरपालिका द्वारा गौरव दिवस और मां नर्मदा जयंती मनाने की तैयारियां दुरतगति से प्रारंभ कर दी गई है। मां नर्मदा जयंती को दिव्य और भव्य बनाने के लिए घाटों की दीवारों पर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ और समुद्र मंथन जैसी लीलाओं के चित्र उकेरे जाएंगे। । सभी घाटों की मनभावन रंगों से पुताई कराई जा रही है। घाटों की सुंदरता बढ़ाने के लिए छोटी छोटी बारीकियों पर ध्यान दिया जा रहा है। दीवारों पर समुद्र मंथन से संबंधित पेंटिग्स भी बनाई जा रही है। हमारा नगर धार्मिक नगर है इसलिए हरेक दिशा में अध्यात्म से संबंधित पेटिंग्स बनाई जाएंगी। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि नगर में मां नर्मदा जयंती और हमारे नगर का गौरव दिवस मनाने के लिए तैयारी चल रही है। नागरिकों से आग्रह है कि घाटों पर किसी भी प्रकार की गंदगी न करें। स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। हम सब मिलकर मां नर्मदाजी की जयंती और नगर का गौरव दिवस मनाएंगे। आगामी 4 फरवरी को मां नर्मदा जी का प्रकट उत्सव पूरे मध्य प्रदेश में मनाया जाएगा इसके तहत विवेकानंद घाट सेठानी घाट पर विशेष तैयारी की जा रही है घाटों पर रंगाई का कार्यक्रम लगभग पूर्ण हो चुका है शहर के प्रसिद्ध घाट सेठानी घाट के साथ ही विभिन्न घाटों पर साज सजा बढ़ाई जा रही है गौरतलब है कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार, प्रतिवर्ष माघ महीने में शुक्ल पक्ष सप्तमी को नर्मदा जयंती मनाई जाती है। नर्मदा जयंती उत्सव के दिन भक्त नर्मदा मैया की पूजा-अर्चना करते हैं। मध्य प्रदेश में स्थित अमरकंटक, नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है जहाँ नर्मदा जयंती सबसे अधिक उत्साह से मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि नर्मदा जी माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को अस्तित्व में आई थी। सप्तमी को सूर्य भगवान का दिन भी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त नर्मदा नदी की पूजा करते हैं उनके जीवन मैं शांति और समृद्धि बनी रहती है ।नर्मदा जयंती का महत्व इस विश्वास में निहित है कि भक्त को अपने पापों से मुक्ति मिलती है । इस दिन नर्मदा नदी में डुबकी लगाने से देवी नर्मदा की कृपा प्राप्त होती है। यह महीना एक पवित्र महीना माना जाता है क्योंकि यह भगवान विष्णु और शिव को समर्पित है। भक्त इस दिन सूर्योदय के समय नर्मदा नदी के पवित्र जल में डुबकी लगाते हैं। और देवी नर्मदा से जीवन में स्वास्थ्य, धन और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। भक्त नदी को फूल, दीपक, हल्दी, कुमकुम चढ़ाते हैं। अनेक भक्त गेहूं के आटे का दीपक जलाकर पूजा करते हैं जिसे वे नदी के तट पर रखते हैं। दिन का अंत नदी की संध्या आरती के साथ होता है, जो शाम को नदी के तट समाप्त होती है। इस दिन लाखों की संख्या में मां नर्मदा में दीप प्रज्वलित किए जाते हैं जिससे कि नर्मदा नदी का दृश्य आलोकित हो जाता है देवेंद्र सिंह यादव #narmadapuram #narmdajayanti #narmadajayanti2024 #narmadajayanti #jayanti2024 नर्मदा जयंती 2025 Narmada jayanti 2025 Narmada jayanti 2025 date Narmada jayanti kab hai 2025 2024 mein Narmada jayanti kab hai Narmada jayanti 2025 mein kab hai kab hai Narmada jayanti 2025 mein नर्मदा जयंती कब हैं 2025 नर्मदा जयंती 2025 में कब हैं ? 2025 में नर्मदा जयंती कब हैं ? #नर्मदाजयंती 2025 #narmadajayanti #narmadajayanti2025 #narmada #jayanti2025