У нас вы можете посмотреть бесплатно "बंद कमरे में रंगे हाथों पकड़ी गई बीके शिवानी!! आईए जानते हैं इनकी काली सच्चाई" или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
नमस्कार मेरे प्रिय देवी और सज्जनों स्वागत है हमारे यूट्यूब चैनल बायोग्राफी इन अंकित पर तो दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे हैं ब्रह्माकुमारी बीके शिवानी दीदी का संपूर्ण जीवन परिचय तो दोस्तों देखिएगा वीडियो को अंत तक जरूर देखें पहले आपको ब्रह्माकुमारी शिवानी के बारे में जान लेना अति आवश्यक है। ब्रह्माकुमारी शिवानी एक दार्शनिक हैं, जिन्होंने जीवनभर विश्व को आध्यात्मिक ज्ञान और मार्गदर्शन दिया। ब्रह्माकुमारी शिवानी का असली नाम शिवानी वर्मा है।दुनिया भर में प्रसिद्ध ब्रह्मा कुमारी एक अध्यात्मिक संगठन है, जिसमें मुख्य रुप से महिलाएं लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से परोपकारी और अध्यात्मिक आंदोलन का नेतृत्व करती हैं। ब्रह्माकुमारी शिवानी जिन्हें शिवानी दीदी कहकर भी बुलाया जाता है, इस विश्वव्यापी ब्रम्हाकुमारी संगठन की एक प्रमुख हिस्सा हैं। दोस्तों आप लोगों को बता दें की बीके शिवानी ने अपने पति के साथ तलाक नहीं किया बल्कि अपने पति के साथ रहकर ब्रह्मचर्य जीवन व्यतीत कर रही हैं ब्रम्हाकुमारी जिसका अर्थ होता है, ब्रह्मा की बेटियां। यह एक ऐसा आंदोलन है, जिसे वर्ष 1930 में लेखराज कृपलानी जी के द्वारा स्थापना किया गया था। बीके शिवानी ब्रम्हाकुमारी संगठन का एक महत्वपूर्ण चेहरा हैं, जो दुनिया के विभिन्न देशों में जाकर मानवता का अध्यात्म के प्रति समर्पण की शिक्षाएं देती हैं।अब तक लाखों लोगों के जीवन में शिवानी दीदी परिवर्तन ला चुकी हैं। कहा जाता है, कि ब्रह्मकुमारी संगठन से जुड़ने के पहले शिवानी एक साधारण लड़की थीं, जिन्हें अध्यात्म में जरा भी रुचि नहीं थी। शिवानी वर्मा से ब्रह्माकुमारी शिवानी बनने के बाद उन्होंने अध्यात्म की गहरी खोज की और लोगों को उनकी समस्याओं से उभारने के लिए अध्यात्मिक शिक्षा का प्रसार किया है।उनका मानना था कि जब वे अपने जीवन में पूरी तरह से संतुष्ट है और खुश है तो उन्हें बिना काम के दूसरे क्रियाकलाप करने की कोई आवश्यकता नहीं है। ब्रम्हाकुमारी संगठन में जुड़ने से पहले बीके शिवानी आत्मा और अध्यात्म में बिल्कुल भी विश्वास नहीं करती थी, लेकिन जब से उन्होंने निरंतर संगठन के रोजमर्रा ध्यान और साधना करना प्रारंभ किया तब उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव आया। इसे महसूस करते हुए वे पूर्ण रूप से 1995 में ब्रह्माकुमारी संस्था के लिए समर्पित हो गई।धर्म और अध्यात्म के प्रति शिवानी दीदी की रुचि तब उत्पन्न हुई, जब वे अपने माता-पिता के साथ उनके कहने पर ब्रह्माकुमारी संस्था में ध्यान करने और भाषण सुनने के लिए जाया करती थी। बीके शिवानी ने स्वयं अपने कुछ इंटरव्यू में यह बताया है, कि किस प्रकार उन्हें पहले ब्रह्माकुमारी संस्था बिल्कुल निरर्थक प्रतीत होती थी, लेकिन जब से उन्होंने संस्था के कार्य और ध्येय को समझना प्रारंभ किया उन्हें अध्यात्म में रूचि होने लगी और अंततः 1995 में उन्होंने पूरी तरह से ब्रह्मचर्य का व्रत करके संस्था को अपना लिया।ब्रह्माकुमारी संस्था की स्थापना 1936 में दादा लेखराज कृपलानी द्वारा किया गया था। संस्था के लोग उन्हें सम्मान से ओम बाबा कहकर पुकारते हैं। कहा जाता है कि दादा लेखराज वर्तमान पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक अमीर जौहरी थे। लेकिन हमेशा से ही उनके अंदर ईश्वर को जानने की जिज्ञासा थी, जिसके बाद उन्होंने अपने सामाजिक जीवन को दूर रखकर अध्यात्मिकता की तरफ रुख किया। ब्रह्माकुमारी संस्था प्रमुख रूप से महिलाओं द्वारा संचालित किया जाता है। भारत से पितृसत्तात्मक रूढ़िवादी विचारधारा को दूर करने के लिए एवं लोगों में अध्यात्म का पुनर्निर्माण करने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था का निर्माण किया गया था। जन-जन में ईश्वर का संदेश पहुंचाने के लिए इस संस्था में महिलाओं के साथ साथ पुरुषों की भी विशेष भागीदारी है। ब्रह्माकुमारी की तरह ही एक दूसरे संस्था का निर्माण किया गया, जिसे ब्रह्माकुमार नाम दिया गया है। यह संस्था का एक अभिन्न शाखा है, जिसे पुरुषों द्वारा संचालित किया जाता है, जिन्हें ब्रह्मा कुमार कहा जाता है। इस संस्था का मुख्य रूप से प्रसारण कोलकाता से शुरू हुआ था। उसके बाद वर्तमान समय में राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारी संस्था का मुख्यालय स्थापित किया गया। भारत के अलावा लगभग हजारों शाखाओं के मदद से यह संस्था दुनिया के तमाम बड़े देशों में कार्यरत है। शिवानी दीदी वर्तमान समय में प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विद्यालय संस्था की शिक्षिका हैं। अध्यात्मिक विद्यालय में पुस्तकों के ज्ञान के साथ धर्म का ज्ञान भी विद्यार्थियों को प्रदान किया जाता है।ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी को उनके लोक कल्याण के किए गए संघर्षों के लिए प्रदान किया गया है। संस्था के साथ जुड़कर शिवानी दीदी ने अब तक लगभग लाखों लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया है। #bk shivani #brahmakumaris #biography Biography in Ankit #katha trending video viral video