У нас вы можете посмотреть бесплатно Life in Navodaya School | नवोदय विद्यालय में परीक्षा पे चर्चा 2026 💪📚 | JNV उमरिया | или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
जानें कि वर्ष 2025-2026 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जेएनवी फॉर्म कैसे भरें! यह चरण-दर-चरण ट्यूटोरियल आपको पूरी प्रक्रिया में मार्गदर्शन करेगा, जिससे यह अंग्रेजी और हिंदी दोनों बोलने वालों के लिए सरल हो जाएगा। 🎓 Direct link: https://navguru.in/navodaya/Topics/ja... दिनांक 17 जनवरी 2026 को पीएम श्री स्कूल “जवाहर नवोदय विद्यालय”, उमरिया (मध्य प्रदेश) में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए एक प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रखना, सही करियर चयन हेतु मार्गदर्शन देना तथा आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शीर्षक था— “परीक्षा पे चर्चा 2026”, “करियर काउंसलिंग” एवं “मोटिवेशनल – आओ चलें जीत की ओर”। इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बीरेंद्र राय एवं आचार्य श्री अवधेश राय के विशेष आमंत्रण पर भोपाल से पधारे राष्ट्रीय स्तर के प्रेरक वक्ता एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए मुकेश राजपूत ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की। सीए मुकेश राजपूत ने अपने सत्र में विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने, मानसिक एकाग्रता बढ़ाने तथा स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योग, श्वसन अभ्यास और मेमोरी एक्सरसाइज़ के सरल व व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने कहा कि सफलता केवल पढ़ाई से नहीं, बल्कि संतुलित मन, सकारात्मक सोच और अनुशासित दिनचर्या से प्राप्त होती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी परीक्षा, करियर और भविष्य से जुड़ी विभिन्न समस्याएँ खुलकर साझा कीं, जिनका सीए मुकेश राजपूत ने सहज, प्रेरक और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों से विशेष रूप से आग्रह किया कि करियर का चुनाव दूसरों को देखकर या मित्रों के दबाव में नहीं करना चाहिए, बल्कि अपने विवेक, रुचि और क्षमता के आधार पर निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को चेताया कि आज कई बार देखा जाता है कि छात्र बिना सोच-विचार के किसी क्षेत्र में प्रवेश कर लेते हैं और बाद में पछताते हैं। उदाहरण स्वरूप उन्होंने कहा कि उन्होंने कई ऐसे इंजीनियर देखे हैं, जो बाद में टैली अकाउंटिंग सीखने को मजबूर हो जाते हैं। इसलिए आवश्यक है कि छात्र वही करियर चुनें, जिसमें वे वास्तव में वे जाना चाहते हैं। करियर चयन के लिए उन्होंने चार महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जोर दिया— अपने कोर इंटरेस्ट को पहचानें, जो सोचते ही आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करे। यह विचार करें कि 5–10 वर्ष बाद उस करियर का भविष्य क्या होगा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उसे प्रभावित तो नहीं करेगा। करियर में आगे बढ़ने की संभावनाएँ हों, रास्ता बीच में समाप्त न हो। करियर चुनने के बाद सकारात्मक और समान लक्ष्य वाले मित्रों का चयन करें। उन्होंने यह भी बताया कि आज कॉमर्स क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएँ हैं, लेकिन केवल डिग्री नहीं बल्कि स्किल डेवलपमेंट पर भी ध्यान देना आवश्यक है, तभी विद्यार्थी की वास्तविक वैल्यू बढ़ती है। तीन सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सीए मुकेश राजपूत ने अपनी वास्तविक जीवन संघर्ष कथा साझा कर विद्यार्थियों को गहराई से प्रेरित किया। अंत में संवाद सत्र के दौरान सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपहार, परीक्षा एवं मेमोरी टेक्निक्स पुस्तकें तथा “CA Pass – The Real Story” भेंट स्वरूप प्रदान की गईं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सीए मुकेश सिंह राजपूत एवं शिक्षा मित्र सेवा समिति के प्रति आभार व्यक्त किया और ऐसे मार्गदर्शक कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित करने की इच्छा प्रकट की। धन्यवाद श्री अवधेश राय पीएम श्री स्कूल परीक्षा को तनावमुक्त बनाने के आसान टिप्स (Students Stress-Free Exam Tips) 1. परीक्षा को चुनौती समझें, डर नहीं – डर प्रदर्शन को कमजोर करता है, विश्वास आपको मजबूत बनाता है। 2. नियमित समय-सारिणी बनाएं – छोटे-छोटे लक्ष्य तय करें और रोज़ उन्हें पूरा करें। 3. रिवीजन को प्राथमिकता दें – नया पढ़ने से ज़्यादा, पढ़ा हुआ दोहराना आत्मविश्वास बढ़ाता है। 4. योग व प्राणायाम अपनाएं – 5–10 मिनट का अनुलोम-विलोम और गहरी श्वास तनाव को तुरंत कम करता है। 5. मेमोरी एक्सरसाइज़ करें – लिखकर पढ़ना, ज़ोर से दोहराना और माइंड-मैप बनाना याददाश्त बढ़ाता है। 6. मोबाइल और सोशल मीडिया सीमित रखें – परीक्षा के समय यह सबसे बड़ा ध्यान-भंग करने वाला कारक है। 7. नींद से समझौता न करें – 6–7 घंटे की नींद दिमाग को रिचार्ज करती है। 8. संतुलित भोजन लें – हल्का, पौष्टिक भोजन और पर्याप्त पानी ज़रूरी है। 9. तुलना से बचें – हर विद्यार्थी की क्षमता अलग होती है; खुद की प्रगति पर ध्यान दें। 10. नकारात्मक सोच को रोकें – “मैं नहीं कर पाऊँगा” की जगह कहें, “मैं पूरी कोशिश करूँगा।” 11. परीक्षा से एक दिन पहले शांति रखें – भारी पढ़ाई नहीं, हल्का रिवीजन और मन को शांत रखें। 12. खुद पर भरोसा रखें – आत्मविश्वास आधी सफलता पहले ही दिला देता है। Pariksha Pe Charcha Exam Stress Free Enjoy Exam 2026 JNV Umaria PM Shri School Student Motivation Career Guidance Exam Fear Gone Success Mindset Motivational Session Future Ready Students Confidence Boost Learn With Purpose Right Career Choice Pariksha Pe Charcha Narendera Modi ji Exam Tips INV India JNV Bharat #education #educationmatters #jnvsivasagar #jnvlife #nvs #nvsexamdate #nvstatus #nvsadmitcard #navodayavidyalaya #navodaya #navodaya_exam