У нас вы можете посмотреть бесплатно We are the creators of our Destiny : Swami Vivekananda (Hindi) или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
हम ही हैं हमारे भाग्य-निर्माता : स्वामी विवेकानन्द के शब्दों में सुनिए | हम अपने भौतिक सुखों के लिए भिन्न भिन्न चीज़ों को भले ही इकट्ठा करते जायँ, परन्तु जिसका उपार्जन हम करते हैं, वही हमारा होता है। एक मूर्ख संसार भर की सारी पुस्तकें मोल लेकर भले ही अपने पुस्तकालय में रख ले, परन्तु वह केवल उन्हींको पढ़ सकेगा, जिनको पढ़ने का वह अधिकारी होगा, और यह अधिकार कर्म द्वारा ही प्राप्त होता है। हम किसके अधिकारी हैं, हम अपने भीतर क्या क्या ग्रहण कर सकते हैं, इस सबका निर्णय कर्म द्वारा ही होता है। अपनी वर्तमान अवस्था के जिम्मेदार हमीं हैं, और जो कुछ हम होना चाहें, उसकी शक्ति भी हमींमें है। यदि हमारी वर्तमान अवस्था हमारे ही पूर्व कर्मों का फल है, तो यह निश्चित है कि जो कुछ हम भविष्य में होना चाहते हैं, वह हमारे वर्तमान कर्मों द्वारा ही निर्धारित किया जा सकता है। अतएव यह जान लेना आवश्यक है कि कर्म किस प्रकार किये जायँ। सम्भव है, तुम कहो, ‘कर्म करने की शैली जानने से क्या लाभ? संसार में प्रत्येक मनुष्य किसी न किसी प्रकार से तो काम करता ही रहता है।’ परन्तु यह भी ध्यान रखना चाहिए कि शक्तियों का निरर्थक क्षय भी कोई चीज़ होती है। गीता का कथन है, ‘कर्मयोग का अर्थ है - कुशलता से अर्थात् वैज्ञानिक प्रणाली से कर्म करना।’ कर्मानुष्ठान की विधि ठीक ठीक जानने से मनुष्य को श्रेष्ठतम फल प्राप्त हो सकता है। यह स्मरण रखना चाहिए कि समस्त कर्मों का उद्देश्य है, मन के भीतर पहले से ही स्थित शक्ति को प्रकट कर देना - आत्मा को जाग्रत कर देना। प्रत्येक मनुष्य के भीतर शक्ति और पूर्ण ज्ञान विद्यमान है। भिन्न-भिन्न कर्म इन महान् शक्तियों को जाग्रत करने तथा बाहर प्रकट कर देने के लिए आघात सदृश हैं। कर्म का चरित्र पर प्रभाव | विवेकानन्द साहित्य - ग्रन्थ 3, पृष्ठा 3 | ------------------------- We may go on accumulating things for our physical enjoyment, but only what we earn is really ours. A fool may buy all the books in the world, and they will be in his library; but he will be able to read only those that he deserves to; and this deserving is produced by Karma. Our Karma determines what we deserve and what we can assimilate. We are responsible for what we are; and whatever we wish ourselves to be, we have the power to make ourselves. If what we are now has been the result of our own past actions, it certainly follows that whatever we wish to be in future can be produced by our present actions; so we have to know how to act. You will say, “What is the use of learning how to work? Everyone works in some way or other in this world.” But there is such a thing as frittering away our energies. With regard to Karma-Yoga, the Gita says that it is doing work with cleverness and as a science; by knowing how to work, one can obtain the greatest results. You must remember that all work is simply to bring out the power of the mind which is already there, to wake up the soul. The power is inside every man, so is knowing; the different works are like blows to bring them out, to cause these giants to wake up. (Complete Works of Swami Vivekananda, Vol. 1 Pg. 27) ------------------------- Vivekanana for us : YouTube : / vivekanandaforus Facebook : www.facebook.com/Vivekanandaforus Website : www.v4us.org ------------------------- See Quotes from this Video : https://www.v4us.org/karma-in-its-eff... ------------------------- Purchase Complete Works of Swami Vivekananda : Hindi : https://shop.advaitaashrama.org/produ... English : https://shop.advaitaashrama.org/produ... Gujarati : https://api.whatsapp.com/send?phone=9... Bengali : https://shop.advaitaashrama.org/produ...