У нас вы можете посмотреть бесплатно मिनी RAS तकनीक से मछली पालन Mini RAS unit in Alirajpur by Jaljeevika's success story или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
RAS मत्स्यपालन की एक ऐसी प्रणाली है जिसमें यांत्रिक तथा जैविक फ़िल्टर प्रक्रिया द्वारा गंदे जल को साफ़ करके इस्तेमाल किया जाता है। इस विधि का इस्तेमाल कम जल तथा जगह में ज्यादा मात्रा में मछलियों के पालन हेतू किया जाता है। हालाँकि यह एक खर्चीला तकनीक है जिसमें अधिक निवेश की जरूरत होती है। अपने अथक प्रयासों से जलजीविका एक सस्ता, छोटा तथा सरल RAS विकसित करने में सफल हुआ है जिसे हमने ग्रीन मिनी RAS नाम दिया है। यह मॉडल हमारे देश के सूक्ष्म, छोटे, तथा सीमांत किसानों के लिए आर्थिक समृद्धि का उत्कृष्ट जरिया हो सकता है जो खेती से अब कमाई नहीं कर पा रहे हैं। चूँकि मिनी RAS के लिए कम जगह की जरूरत होती है तथा यह घर के आँगन व पिछवाड़े आदि जगहों पर आसानी से लग सकता है, हम इसे एक्वाकल्चर के “किचन गार्डन” मॉडल के रूप में देख रहे हैं। यह प्रणाली यांत्रिक, सोलर संचालित, तथा शुरूआती ट्रेनिंग के बाद आसानी से चलाने लायक है। यह घरेलू स्तर पर महिलाओं तथा अन्य सदस्यों द्वारा आसानी से चलाया जा सकता है। जहाँ एक तरफ यह परिवार में मछली सेवन से पोषण को सुनिश्चित करेगा वहीं दूसरी तरफ परिवार में विशेषकर महिलाओं को अतिरिक्त आय भी प्रदान करेगा। हम ग्रीन मिनी RAS को फायदों के भरपूर एक क्रांतिकारी एक्वाकल्चर मॉडल की तरह देख रहे हैं। Kindly Like, Share and Subscribe to our channel for such interesting videos in future. भविष्य में ऐसे दिलचस्प वीडियो प्राप्त करने के लिए कृपया जलजीविका के चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें। To know more about Jaljeevika, kindly visit www.jaljeevika.org or write us at info@jaljeevika.org