У нас вы можете посмотреть бесплатно Raebareli: Amit Shah के भाषण के दौरान BJP कार्यकर्ताओं ने की पत्रकार की पिटाई или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कल हुई अमित शाह की रैली में एक पत्रकार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पीटने का वाकया सामने आया है. पत्रकार राघव त्रिवेदी मोलिटिक्स नाम के एक डिजिटल मीडिया संस्थान में काम करते हैं. पिटाई के बाद उनके साथियों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया. हमने उनसे अस्पताल में ही बात की. राघव का कहना है कि उन्हें “मुल्ला” और “आतंकी” कहकर पीटा गया. बकौल राघव हुआ यूं कि राघव के पास रैली में आई कुछ महिलाओं से बातचीत की क्लिप थी. इस क्लिप में महिलाओं ने रैली में आने के बदले रुपए मिलने का दावा किया था. इस बाबत जब उन्होंने किसी भाजपा के पदाधिकारी से सवाल करते हुए वीडियो का जिक्र किया तो वहां कई और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिन्होंने राघव से वीडियो डिलीट करने को कहा और साथ ही खींचते हुए मंच के पास ले गए. इसके बाद वे राघव को पीटने लगे. इसी दौरान उनके कैमरा पर्सन संजीत डरकर वहां से हट गए. पत्रकार का कहना है कि जब यह सब हो रहा था तब अमित शाह मंच पर भाषण दे रहे थे. वहां पर मौजूद 40-50 पुलिस वालों से राघव ने मदद भी मांगी पर किसी ने कुछ नहीं किया. राघव ने मदद के लिए वहां मौजूद एएनआई और आजतक के पत्रकारों का हाथ तक पकड़ा लेकिन उन्होंने भी कुछ नहीं किया. इसके बाद भीड़ राघव को मंच के पीछे वेटिंग रूम में ले गई. जहां राघव के मुताबिक उनको कम से कम 150-200 घूंसे मारे गए. उन्हें वेटिंग रूम में ही बंद कर देने के कारण बेहद घुटन हुई थी और बाहर आकर बेहोश हो गए. कैमरा पर्सन संजीत का कहना है कि वेटिंग रूम से बाहर आने के बाद राघव ने उल्टियां कीं. इसके बाद राघव को अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, राघव इसके बाद और दृढ़ हो गए हैं कि वे रिपोर्टिंग पूरी करके ही वापस जाएंगे. देखिए वीडियो- न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें : https://hindi.newslaundry.com/subscri... हमारी इस इलेक्शन कवरेज को अपना सहयोग दें : https://hindi.newslaundry.com/2024-el... अन्य सभी अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें न्यूज़लॉन्ड्री एप- https://www.newslaundry.com/download-app न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें : https://whatsapp.com/channel/0029Va5n... न्यूज़लॉन्ड्री के उतपाद अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध हैं. यहां खरीदें : https://kadakmerch.com/collections/ne... न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- व्हाट्सएप: https://bit.ly/nlhindiwhatsapp03 फेसबुक: / newslaundryhindi ट्विटर: / nlhindi इंस्टाग्राम: / newslaundryhindi