У нас вы можете посмотреть бесплатно दिव्यांगों के लिए 115 पदों पर बहाली,तीन बड़ी कंपनियाँ देगी रोजगार ,देखें खबर или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
बिहार में दिव्यांगों के लिए 115 पदों पर बहाली, तीन बड़ी कंपनियां देंगी रोजगार, जानें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस नवादा: बिहार के नवादा जिले में दिव्यांगों के लिए एक विशेष रोजगार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. यह कैम्प 16 फरवरी 2026 को लगेगा. युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा इस एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में कैरियर एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन सेमिनार भी शामिल होगा, जो दिव्यांग युवाओं को बेहतर भविष्य बनाने में मदद करेगा. तीन कंपनियां देंगी नौकरी: इस रोजगार कैम्प में कुल 115 रिक्त पदों पर बहाली की जाएगी. तीन प्रमुख निजी क्षेत्र की कंपनियां इसमें भाग ले रही हैं. इनमें SBI Life Insurance Co. Ltd. (नवादा), Yug Group of Companies (झज्जर, हरियाणा) और Adecco India Ltd. (गुरुग्राम) शामिल हैं. ये कंपनियां योग्य दिव्यांग अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें नौकरी प्रदान करेंगी. यह अवसर दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. कौन भाग ले सकता है?: कैम्प में मैट्रिक, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई तथा इंजीनियरिंग उत्तीर्ण दिव्यांग अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. अभ्यर्थियों की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को ₹12,000 से ₹25,000 तक मासिक वेतन (सीटीसी) दिया जाएगा. कार्यस्थल नवादा, झज्जर (हरियाणा), बिहार एवं झारखंड में निर्धारित हैं, जिससे स्थानीय तथा अन्य राज्यों के अवसर उपलब्ध होंगे. कैसे भाग लें? एनसीएस पोर्टल अनिवार्य: इच्छुक दिव्यांग अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, दो रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो तथा बायोडाटा लेकर कैम्प स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं. महत्वपूर्ण बात यह है कि केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे जो एनसीएस (National Career Service) पोर्टल पर निबंधित हों. यदि कोई अभ्यर्थी अभी तक निबंधित नहीं है, तो वे स्वयं एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या जिला नियोजनालय, नवादा में जाकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं. कार्यक्रम का समय और स्थान: यह रोजगार कैम्प-सह-सेमिनार पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक चलेगा. स्थान संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई), नवादा का प्रांगण है. जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने सभी योग्य दिव्यांग अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और समय पर पहुंचे. #divyangnews #aadhar #disabled #divyangnewschannel #news #viklang_pension #दिव्यांग #divyang #latestnews #pension