У нас вы можете посмотреть бесплатно दबंग से परेशान इस कॉलोनी के वाशिंदे,करना चाहता है पार्क पर अवैध कब्जा, CCTV में कैद हुई घटना или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#agra #ADA #Govermentpark #landMafia #agrapolice #Attemptillgealoccupation #Thanatajganj #complain आगरा में दबंगों के हौसले बुलंद है। एक दबंग ने सरकारी पार्क पर कब्जा करने का प्रयास किया जिसका विरोध कॉलोनी के लोगों ने किया तो दबंग द्वारा उनको धमकियां दी गई। जिसकी शिकायत अब कॉलोनी के लोगो ने पुलिस और प्रशासन से की है। पूरा मामला थाना ताजगंज क्षेत्र के जीएमबी के पास स्थित जसोरिया एनक्लेव कॉलोनी का है। यह कॉलोनी आगरा विकास प्राधिकरण के द्वारा साल 1970 में बनाई गई थी जिसमें कॉलोनी के लोगों के लिए पार्क भी बनाया गया। यहां के लोगों का आरोप है कि अंसार अली नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ मिलकर पार्क पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। आरोप है कि अंसार अली शुक्रवार को अपने साथियों के साथ आया, और पार्क की बाउंड्री तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया। जब कॉलोनी के लोगों ने इसका विरोध किया, तो उनको धमकी दी गई। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यह सरकारी पार्क है। आगरा विकास प्राधिकरण के द्वारा इस पार्क को बनाया गया, लेकिन उस पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। पहले भी इस पार्क पर कब्जे करने का प्रयास किया गया था, लेकिन कॉलोनी के लोगो ने शिकायत पुलिस और प्रशासन से की थी। अब फिर से इस पार्क पर कब्जे का प्रयास किया गया। कॉलोनी निवासियों की रजिस्ट्री में भी प्राधिकरण के द्वारा बनाए गए पार्क को दर्शाया गया है, लेकिन उसके बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई अभी तक प्रशासन की तरफ से नहीं की गई। अब कॉलोनी निवासियों की मांग है कि वह अपनी पर्सनेल प्रॉपर्टी के लिए नहीं बल्कि सरकारी जगह को बचाने के लिए लड़ रहे है।