У нас вы можете посмотреть бесплатно Class 11 Agriculture Students Farm Visit | Saraswati School Karnisar | Practical Learning или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
सरस्वती स्कूल करनिसर में कक्षा 11 के कृषि विज्ञान विषय के विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान देने के उद्देश्य से एक शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को क्षेत्र के जागरूक एवं प्रगतिशील किसान श्री मुख्तयार सिंह जी के विकसित बाग की विजिट करवाई गई। बाग में खजूर, किन्नू, बेरी, अमरूद, गुलाब, गेंदा, लहसुन, गेहूं आदि विभिन्न फसलें और पौधे लगे हुए हैं, जिनके बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान खेती की आधुनिक विधियाँ, पौधों की देखभाल, सिंचाई, खाद प्रबंधन तथा उत्पादन बढ़ाने के तरीकों को समझाया गया। श्री मुख्तयार सिंह जी ने अपने अनुभव साझा कर विद्यार्थियों को मेहनत और नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया। बाग की देखभाल करने वाले मोहन सिंह जी ने भी रखरखाव से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी। इस प्रकार की गतिविधियाँ दर्शाती हैं कि सरस्वती स्कूल करनिसर में कृषि विज्ञान विषय पढ़ाया जाता है तथा विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल आधारित शिक्षा दी जाती है, जिससे वे वास्तविक जीवन में खेती और प्रकृति को बेहतर तरीके से समझ सकें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें।