У нас вы можете посмотреть бесплатно गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी शताब्दी पर नगरकीर्तननगर कीर्तन असम से शुरू होकर जालंधर पहुंचा, или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित नगर कीर्तन का जालंधर में वीरवार को भव्य स्वागत किया गया। यह नगर कीर्तन श्री गुरु तेग बहादुर जी के गुरगद्दी दिवस के अवसर पर करीब तीन महीने पहले असम से शुरू होकर अमृतसर से होते हुए आज जालंधर पहुंचा है। यह नगर कीर्तन आज सुबह करतारपुर के गुरुद्वारा गंगसर साहिब से शुरू हुआ है। वीरवार को 12:00 के करीब है मकसूद के रास्ते शहर में प्रवेश हुआ। इसके बाद नगर कीर्तन फोकल प्वाइंट, सोढल के प्रीत नगर, दोआबा चौक, किशनपुरा चौक होते हुए शाम तक पूरे शहर की परिक्रमा करेगा। जहां पर शहर निवासी जगह-जगह पर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। वहीं जगह-जगह पर नगर कीर्तन में शामिल संगत के लिए शहर वासियों द्वारा लंगर कभी इंतजाम किया गया है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के शहीदी संदेश को याद करते हुए एकता और प्रेम का संदेश दिया। गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में निकाला गया नगर कीर्तन श्रद्धा और एकता का प्रतीक है। असम से प्रारंभ होकर जब यह नगर कीर्तन जालंधर पहुंचा, तो शहर के निवासियों ने अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ इसका स्वागत किया। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरबाणी कीर्तन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया, पंज प्यारे अग्रणी रूप में चल रहे थे, बच्चों और युवाओं ने गटक (शस्त्र विद्या) के प्रदर्शन किए, तथा जगह-जगह लंगर सेवा का आयोजन हुआ।#GuruTeghBahadurJi #350thShaheediDiwas #GuruTeghBahadur350 #NagarKirtan #SikhHeritage #Jalandhar #AssamToJalandhar #SevaSimran #KhalsaPanth #SikhPride #GuruTeghBahadurSahib #ShaheediShatabdi #FaithAndCourage #GurbaniVibes #karamyogientertainmentmedia #UnityInDiversity