У нас вы можете посмотреть бесплатно Barabanki में भीषणसड़क हादसा или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
ट्रक और अर्टिगा की आमने-सामने टक्कर में छह की मौत बाराबंकी में देवा-फतेहपुर मार्ग पर सोमवार देर रात बिशुनपुर कस्बे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और बिना नंबर की अर्टिगा कार की आमने-सामने भिड़ंत में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। मृतकों में ड्राइवर श्रीकांत शुक्ला, प्रदीप सोनी और उनकी पत्नी माधुरी सोनी के अलावा उनका बेटा नितिन निवासी फतेहपुर कस्बा शामिल हैं। जबकि एक मृतक अभी अज्ञात है। वहीं जबकि घायलों में प्रदीप सोनी का बेटा नैमिष और एक अज्ञात शामिल है। सभी अर्टिगा सवार कानपुर के बिठूर में गंगा स्नान करके वापस आ रहे थे। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस बल ने पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां हालत गंभीर देख सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार के चलते हादसा होना प्रतीत हो रहा है। छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया था। क्रेन से वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव ने बताया कि घायलों को स्थानीय सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते सभी को लखनऊ ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा गया है। बाइट- अर्पित विजयवर्गीय पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी, बाइट- डॉ. अवधेश कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बाराबंकी।