У нас вы можете посмотреть бесплатно 22:22 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
22:22 माँ काली 🕉 तुम्हारा शत्रु भी इस बात से सदमे मे है 🕉 #shivshakti july month मेष राशि उपाय हर दिन हनुमान जी की उपासना करें और बजरंग बाण का पाठ करें। मंगलवार को उन्हें सिंदूर चढ़ाएं। इससे मानसिक बल और सुरक्षा मिलेगी। वृष राशि उपाय हर दिन श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा करें और श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इससे जीवन में संतुलन और समृद्धि बनी रहेगी। मिथुन राशि उपाय हर दिन पहली रोटी गाय को खिलाएं और श्रीकृष्णाष्टकं का पाठ करें। कर्क राशि उपाय शिवलिंग पर रोज जल व दूध चढ़ाएं और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। सिंह राशि उपाय प्रति दिन सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। कन्या राशि उपाय रोज़ भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और गणपति सहस्त्रनाम का पाठ करें। तुला राशि उपाय रोज़ स्फटिक के शिवलिंग पर सफेद चंदन चढ़ाकर पूजा करें और शिव चालीसा पढ़ें। वृश्चिक राशि रोज़ हनुमान जी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें। धनु राशि उपाय रोज़ केसर का तिलक लगाएं और नारायण कवच का पाठ करें। मकर राशि उपाय रोज़ बेलपत्र या शमी पत्र से शिवजी की पूजा करें और लिंगाष्टकम का पाठ करें। कुंभ राशि उपाय रोज़ हनुमानजी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें। मीन राशि उपाय रोज़ हनुमान जी की पूजा करें, चालीसा का सात बार पाठ करें। शनिवार को आटे का चौमुखा दीपक सरसों के तेल से जलाएं। Jai maa kali ♥️ मां काली को प्रसन्न करने वाला मंत्र... तांत्रिक ग्रंथों में मां भगवती काली को प्रसन्न करने के लिए एक बहुत ही गुप्त मंत्र बताया गया है। इस मंत्र के संबंध में कहा जाता है कि यह मंत्र हर किसी को नहीं दिया जाता, यानि इसे गुरु द्वारा केवल योग्य तथा समर्थ शिष्यों को ही प्रदान किया जाता है। बताया जाता है कि इस मंत्र के प्रयोग में मां काली का उनके एक हजार नामों का उच्चारण करते हुए आह्वान किया जाता है। मान्यता के अनुसार इस प्रकार आह्वान किए जाने के बाद मां काली— भगवती प्रसन्न होकर अपने भक्तों की समस्त इच्छाओं को पूर्ण करती हैं। मां काली के इस मंत्र को काली सहस्त्रनाम भी कहा जाता है। खास बात ये है कि इस मंत्र का प्रयोग केवल रात को ही किया जाना चाहिए। यदि सच्चे मन और पूरी श्रद्धा से इस प्रयोग को किया जाए तो एक रात में ही इसका असर दिखाई देने लगता है। रात के समय ऐसे करें काली सहस्त्रनाम का प्रयोग... इस प्रयोग में रात के समय स्नान आदि से निवृत होकर लाल वस्त्र धारण कर सर्वप्रथम लाल रंग के कपडे पर महाकाली जी का चित्र स्थापित करें। इस समय साधक भी स्वयं लाल आसन का ही प्रयोग करें। हाथ मे किसी भी प्रकार का लाल पुष्प लेकर अपनी कामना बोलकर पुष्प को मातारानी के चरणों मे समर्पित करें। रुद्राक्ष माला से 'ऊँ क्रीं कालिके स्वाहा ऊँ' मंत्र का एक माला जाप सहस्त्रनाम पाठ से पूर्व और अंत में करें, माना जाता है कि ऐसा करने से तो शीघ्र सफलता प्राप्त होती है। यह साधना मुख्य रूप से शनिवार से ही आरंभ करनी चाहिए, लेकिन यदि किसी कारणवश शनिवार से नहीं कर पा रहे हैं तो इसे मंगलवार से भी कर सकते हैं। माना जाता है कि दक्षिण दिशा में मुख करके जाप करने से समस्त प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं, जबकि उत्तर दिशा में मुख करने जाप करने से मां के दर्शन होते हैं। इसी प्रकार पूर्व दिशा में मुख करके जाप करने से वाक सिद्धि (अर्थात् जो कह दे, वहीं सत्य हो जाए) मिलती है तो पश्चिम दिशा में मुंह करके जप करने से अखंड धन-सौभाग्य मिलता है।