У нас вы можете посмотреть бесплатно शहीदों की नहीं, अपने स्वागत की चिंता или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
जहां एक तरफ़ जम्मू कश्मीर में सेना और पुलिस के अफसर और जवान शहीद हुए, वहीं मणिपुर में एक सब इन्स्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मैतेई समुदाय का एक संगठन बकायदा पत्र लिख कर सेना पर आतंकवादियों से जुड़े होने का आरोप लगा रहा है। ऐसा कभी नहीं हुआ। और ऐसा भी नहीं हुआ कि एक तरफ शहीद अफसर और जवान के परिजन अपने दुखों को संभाल नहीं पा रहे हैं, दूसरी तरफ G20 की तारीफ में डूबे प्रधानमंत्री मोदी अपनी खुशी संभाल नहीं पा रहे हैं। पुलवामा की घटना के समय प्रधानमंत्री मोदी डिस्कवरी चैनल के लिए रिकार्डिंग कर रहे थे जिसे अब आप भी भूल गए होंगे। अनंतनाग की घटना के कई घंटे बाद प्रधानमंत्री बीजेपी दफ्तर में अपना स्वागत करवा रहे थे। आज उन्होंने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भव्य कार्यक्रमों में भाग लिया है। इन कार्यक्रमों में क्रूरता के साथ पैसे खर्च किए जाते हैं, फिर आप कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि जवान और अफसर शहीद हुए हैं तो प्रधानमंत्री इसे रद्द कर संवेदनशीलता का प्रदर्शन करेंगे। अब वे सभी सवालों और जवाबदेही से ऊपर हो चुके हैं। बेहतर है आप फूलों की खेती शुरू कर दीजिए, प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा के लिए फूलों का बिजनेस अच्छा रहेगा। Join this channel to get access to perks: / @ravishkumar.official Disclaimer: The owners reserve the right to any corrections that may be needed to be made to the translated subtitles. Please write to us in the comments in case of any errors. #g20 #bjp #modi #kashmir #manipur #army #ravishkumar