У нас вы можете посмотреть бесплатно Who were behind mob lynching of Sadhus in Palghar, Maharashtra || или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
पुलिस को हथियार देने की जरूरत इंडिया गेट से अजय सेतिया महाराष्ट्र के पालघर की घटना ने प्रसाशन के साथ साथ मीडिया की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं | सवाल यह नहीं है कि यह साम्प्रदायिक माब लिंचिंग है या नहीं | पहले हुई एक मुस्लिम अखलाक की माब लिंचिंग के खिलाफ अवार्ड वापसी की मुहिम चलाने वाले सभी सेक्यूलर भी हिंदू साधुओं का माब लिंचिंग पर चुप्पी साधे हुए है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख , जो पहले लाक डाउन का विरोध करने के लिए बांद्रा में भीड़ इक्कठी करने के आरोपी विनय दूबे के साथ सम्बन्धो के कारण विवादों में घिर चुके हैं , ने ट्विटर के जरिए सफाई दी है कि साधुओं पर हमला करने वाले भी सभी हिन्दू हैं | अनिल दूबे क्या इसे माब लिंचिंग की घटना भी नहीं मानते | क्या कारण है कि महाराष्ट्र की पुलिस और खुद गृहमंत्री ने दो दिन तक इस घटना को छुपाने की कोशिश की | तीन लोगों की माब लिंचिंग में हत्या क्या छोटा मोटा मामला था | घटना के तीसरे दिन जब सोशल मीडिया पर माब लिंचिंग का वीडियो जारी हुआ , तो सरकार सफाई देने लगी | सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्या नाथ ने सीएम उद्धव ठाकरे से बात की , तब उद्धव ठाकरे ने सोमवार को सफाई दी कि उन पर चुप्पी का आरोप लगाया जाना ठीक नहीं , सरकार कार्रवाई कर रही है , गिरफ्तारियां हो चुकी हैं | अपने गृह मंत्री की तरह उद्धव ने भी माब लिंचिंग शब्द का इस्तेमाल करने से हिचकिचाहट दिखाई और सोशल मीडिया पर मामले को साम्प्रदायिक रंग दिए जाने पर नाराजगी जताई | इस घटना ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को हिन्दुओं के सामने मुश्किल में दिया दिया है क्योंकि माब लिंचिंग का शिकार हुए दोनों साधू स्वामी कल्पवृक्ष गिरि और स्वामी सुशील गिरि जूना अखाड़ा के थे , जिस का हिन्दू समाज में बेहद सम्मान है | दोनों साधुओं के ड्राइवर नीलेश तेलगड़े की भी हत्या कर दी गई | जब ग्रामीणों ने साधुओं को पुलिस की जीप से खिंच कर निकाला तो पुलिस कर्मी भाग खड़े हुए । हालांकि 110 आदिवासियों को गिरफ्तार करवा दिया है , जिन में 9 बच्चे भी हैं , जिन्हें आब्जर्वेशन होम भेजा गया है ।तीन पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड भी किया है | लेकिन बडा सवाल यह खड़ा होता है कि पुलिस को हथियार बंद किया जाना चाहिए, क्योंकि तबलीगी जमात की घटना के बाद पुलिस पर जगह जगह हमले हो रहे हैं , इंदौर , बरेली , हल्द्वानी, मुरादाबाद के बाद अब यह पालघर की घटना । For More Updates Subscribe to Our Channel #Palghar #MobLynching #Sadhus #JunaAkhada