У нас вы можете посмотреть бесплатно This Poem Will Heal Your Broken Heart | Aashvasan by Ramdhari Singh Dinkar | или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
आश्वासन ________ तृषित! धर धीर मरु में। कि जलती भूमि के उर में कहीं प्रच्छन्न जल हो। न रो यदि आज तरु में सुमन की गन्ध तीखी, स्यात, कल मधुपूर्ण फल हो। नए पल्लव सजीले, खिले थे जो वनश्री को मसृण परिधान देकर; हुए वे आज पीले, प्रभंजन भी पधारा कुछ नया वरदान लेकर। दुखों की चोट खाकर हृदय जो कूप-सा जितना अधिक गंभीर होगा; उसी में वृष्टि पा कर कभी उतना अधिक संचित सुखों का नीर होगा। सुधा यह तो विपिन की, गरजती निर्झरी जो आ रही पर्वत-शिखर से। वृथा यह भीति घन की, दया-घन का कहीं तुझ पर शुभाशीर्वाद बरसे। करें क्या बात उसकी कड़क उठता कभी जो व्योम में अभिमान बनकर ? कृपा पर, ज्ञात उसकी, उतरता वृष्टि में जो सृष्टि का कल्याण बनकर। सदा आनन्द लूटें, पुलक-कलिका चढ़ा या अश्रु से पद-पद्म धोकर; तुम्हारे बाण छूटे, झुके हैं हम तुम्हारे हाथ में कोदण्ड होकर। — रामधारी सिंह दिनकर @Voice365 भावार्थ - ________ यह कविता जीवन के संघर्षों में डूबे मनुष्य को आश्वासन देती है कि दुःख स्थायी नहीं होते। जिस प्रकार मरुस्थल की जली हुई भूमि के भीतर कहीं न कहीं जल छिपा रहता है, उसी प्रकार मनुष्य के कष्टों के भीतर आनन्द की संभावना गुप्त रहती है। आज यदि पीड़ा है, हानि है, पतन है, तो वही पीड़ा कल परिपक्व सुख का कारण बनेगी। हृदय जितना गहरा दुःख से भरता है, उतना ही वह भविष्य में सुख को संचित करने में सक्षम होता है। कवि बादलों के गर्जन से भयभीत न होने का संदेश देता है, क्योंकि वही गर्जन वर्षा बनकर जीवन का कल्याण करता है। ईश्वर की कृपा कभी कठोर प्रतीत होती है, पर उसका परिणाम सदा मंगलकारी होता है। यह कविता आत्मसमर्पण, धैर्य और अडिग विश्वास का संदेश देती है कि अंततः हर संघर्ष मानव को ईश्वर के चरणों में झुका देता है — विनम्र, दृढ़ और कृतज्ञ बनाकर। @Voice365 Aashvasan poem Ramdhari Singh Dinkar Dinkar poetry hindi Hindi motivational poem Hindi inspirational poetry Poem for difficult times Hope motivational poem Life changing hindi poem Hindi poetry voice Voice 365 poetry Best hindi poem Hindi kavita motivation Indian poetry hindi Dinkar kavita Motivational hindi literature #aashvasan #ramdharisinghdinkar #hindipoetry #motivationalpoem #inspirationalpoetry #hope #lifelessons #hindikavita #poetryheals #voice365 #dinkar #indianculture #hindiliterature