У нас вы можете посмотреть бесплатно Khat Sai Ke Naam | Shrimad Bhagawad Sai Mahakavya | Chapter 3 Lok Kalyan | Part 4 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#rakeshjuneja #shrisaigyaneshwari #saibababhajan #saibababooks #chapter3 #part4 #shradhasaburi #Shrimadbhagwadsai #shrisaisatcharitra #shirdisaibaba #saibabablessings #saibabatemple #saileela #sainathmaharaj #saigyaneshwari "आम्र-लीला- दामू अन्ना निःसंतान थे। साई ने उन्हें चार आम दिए। छोटी पत्नी को खिलाने का निर्देश दिया। आम्र लीला शुरू हुई। दामू के घर-आँगन में चार पुत्र और चार पुत्रियों का जन्म हुआ। संत की वाणी सुधा-रस से सनी होती है। मुख से निकलते ही वह अपना काम करना शुरु कर देती है। अवरोध के बादल छँट जाते हैं। कठोर पत्थर से भी गुल खिल जाते हैं। वे भाग्य की रेख को भी बदल देते हैं। साई ने अपने भक्तों को आश्वस्त करते हुए कहा था कि मैं जब संसार को छोड़कर चला जाऊँगा तब भी समाधि में स्थित मेरी अस्थियाँ अपने भक्तों की बात सुनेगी और उनका भला करेगी। तो आइये, आम्र लीला का गायन एवं पारायण करते हैं। आँगन उतरे चाँद- सखाराम औरंगाबादकर साई के भक्त थे। शादी को सत्ताइस वर्ष बीत गये परन्तु आँगन में किलकारी नहीं गूँजी। पति-पत्नी शिरडी आए। सखाराम की पत्नी ने शामा के सहयोग से साई के दर्शन किए। शामा की पुरजोर कोशिसों के बाद सखाराम की पत्नी को आशीर्वाद मिला। अगले वर्ष उसे पुत्र-रत्न की प्राप्ति हुई। तो आइये, आँगने में कैसे चाँद उतरता है, इसका गायन और पारायण करते हैं। आर्थिक हानि से रक्षा- साई ने अनेक स्थलों पर भक्तों की आर्थिक हानि से रक्षा की। दामू अन्ना मुम्बई का धनी व्यापारी था। उसने रुई के कारोबार में पैसे लगाने की बात सोची और साई को बताया। साई ने उसे सचेत करते हुए संकेत दिया- ‘आधी रोटी में संतोष कर लो, लोखों के प्रलोभन में न पड़ो।’ कुछ दिन बाद दामू अन्ना शिरडी आया। उसने अनाज के कारोबार में पैसे लगाने की इच्छा जाहिर की। साई ने कहा- ‘तुम पाँच सेर के भाव खरीदोगे और सात सेर के भाव बेचोगे।’ दामू ने किसी धंधे में पैसे नहीं लगाए और भारी नुकसान से बच गया। तो आइये, साई कैसे आर्थिक हानि से रक्षा करते हैं, इसका गायन एवं पारायण करते हैं।"