У нас вы можете посмотреть бесплатно Garhwa---जवाहर भोजनालय गोलीकांड एवं रेलवे स्टेशन पर मार पिट लूट पाट करने वाले चारो अपराधी गिरफ्तार или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
दिनांक-03.01.2020 को समय रात्रि 10:00 बजे मेन रोड गढवा स्थित जवाहर भोजनालय में गोली चलने की घटना हुई, जिसमें दुकान मालिक सुनिल केशरी पिता जवाहर केशरी मेन रोड गढ़वा के बाएं साइड बांह में गोली लगी। कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु अश्विनी कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देशन में बहामन टुटी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी, गढ़वा के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई हेतु टीम गठित की गयी। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये हमलावरों की गिरफ्तारी मात्र 04 घंटों के अंदर गिरफ्तारी कर कांड का उदभेदन किया गया है एवं उनके पास से प्रयुक्त मोटरसाईकिल एवं अगनेयास्त्र एवं कारतूस, खोखा बरामद किया गया है। इस प्रकार की घटना में त्वरित कार्रवाई से कांड का उद्भेदन और गिरफ्तारी किया गया है। _ जिस संबंध में सुनिल केशरी के द्वारा अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध गढ़वा कांड संख्या-04/20, दिनांक-04.01.2020, धारा-307/34 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कराया गया है। उक्त अपराधकर्मियों द्वारा इस घटना से पहले रात्रि में स्टेशन के समीप यात्रियों के साथ मारपीट कर पैसा लुटा गया था। इस संबंध में वादी भगवान दास उर्फ छोटु रावत पिता श्री रामपति राम ग्राम जोबरईया थाना-जिला गढ़वा द्वारा गढ़वा थाना कांड संख्या-05/2020, दिनांक-04.01.2020, धारा-341,323 ,307,379/34 अंकित कराया गया है। बरामद आर्म्स एवं कारतूस के संबंध में अलग से कांड दर्ज किया जायेगा। गिरफ्तार अभियुक्त 1. छोटु दुबे उम्र 22 वर्ष पिता पुरूषोतम द्विवेदी पता चिनियाँ रोड, गढवा। 2. विक्की खान उर्फ सहवाज खान उम्र 21 वर्ष पिता नबीब खान पता सोनपुरवा स्टेशन रोड गढवा 3. आशु पाण्डेय उम्र 18 वर्ष पिता श्री ललन पाण्डेय पता गाँधी नगर सोनपुरवा, थाना+जिला गढ़वा 4. छोटु तिवारी उम्र 23 वर्ष पिता कृष्णानंद तिवारी पता सोनपुरवा गांधी नगर थाना। जिला गढ़वा। एवं जप्त सामान की सूची इस तरह है 1. एक देशी कट्टा 2. तीन पन्द्रह का जिन्दा गोली-एक 3. तीन पन्द्रह का खोखा- दो 4. कांड में प्रयुक्त मोटरसाईकिल- एक अपाची मोटरसाईकिल छापामारी हेतु पुलिस गठित टीम 1 बहामन टुटी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा 2. पुलिस निरीक्षक सह-थाना प्रभारी, गढवा अशोक कुमार सिंह 3. श्रवण कुमार 4. अरूण कुमार तिवारी 5. अभिमन्यु सिंह 6. सनमुख राम 7.थाना एवं सैट सशस्त्र बल