У нас вы можете посмотреть бесплатно AMROHA: यूपी-112 आपातकालीन सेवा को मिली नई मजबूती। 14 चारपहिया और 03 दोपहिया वाहनों का शुभ आरंभ или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
अमरोहा यूपी-112 आपातकालीन सेवा को मिली नई मजबूती। आपको बता दें कि जनपद अमरोहा में यूपी-112 आपातकालीन सेवा को मिली नई मजबूती। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने 25 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से 14 चारपहिया और 03 दोपहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया। ये नए वाहन जनपद में आपातकालीन सूचनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेंगे। इससे प्रतिक्रिया समय में कमी आएगी और आमजन को शीघ्र, प्रभावी पुलिस सहायता मिल सकेगी। विशेष रूप से शहरी भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पुलिस उपस्थिति बनी रहेगी। दोपहिया वाहनों की तैनाती से संकरी गलियों और जाम की स्थिति में भी तत्काल पहुंच संभव हो सकेगी।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने मौके पर कहा कि यूपी-112 के तहत प्राप्त हर कॉल को गंभीरता, संवेदनशीलता और व्यावसायिक दक्षता से निपटाया जाए। जनसुरक्षा, कानून-व्यवस्था और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बेहतर पुलिसिंग और त्वरित सहायता के लिए प्रतिबद्ध रहने का निर्देश दिया।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत यूपी-112 डायल करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।