У нас вы можете посмотреть бесплатно Viral Girl Monalisa की “द डायरी ऑफ मणिपुर” फिल्म की शूटिंग Etawah में शुरू или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Doot Samachar इटावा यूपी Viral Girl Monalisa की “द डायरी ऑफ मणिपुर” फिल्म की शूटिंग इटावा में शुरू इटावा | इटावा के ऐतिहासिक राजा सुमेर सिंह किला एक बार फिर चर्चा में है, इस बार वजह है फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” की शूटिंग। चर्चित सोशल मीडिया स्टार मोनालिसा इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। शूटिंग की शुरुआत देवी मंदिर में नारियल फोड़कर विधिवत रूप से की गई, जिसमें क्षेत्रीय विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता और कई अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह फिल्म मणिपुर की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसकी कहानी एक आर्मी ऑफिसर की बेटी के संघर्ष और साहस की दास्तान है, जो अपने पिता की रक्षा के साथ-साथ डिफेंस जॉइन करने का सपना भी देखती है। इस दमदार किरदार में मोनालिसा नजर आएंगी, जो पहले ही सोशल मीडिया पर "वायरल गर्ल" के रूप में लोकप्रिय हो चुकी हैं। फिल्म का निर्देशन सनोज मिश्रा कर रहे हैं, जबकि निर्माता हैं धीरेन्द्र चौबे। अन्य मुख्य कलाकारों में अमित राव, दिनेश त्रिवेदी और अभिषेक त्रिपाठी शामिल हैं। छायांकन की जिम्मेदारी साहिल अंसारी ने संभाली है, और संगीत दिया है शेखर संतोष ने। गीत निर्देशक सनोज मिश्रा द्वारा लिखे गए हैं, जिन्हें अन्नु प्रिया ने स्वर दिया है। कोरियोग्राफी दिलीप मिस्त्री की देखरेख में हो रही है। लाइन प्रोड्यूसर के रूप में शाहनवाज आलम, पवन सिंह और सत्यदेव गुप्ता कार्यरत हैं। संजय भूषण पटियाला इस फिल्म के सह-निर्माता हैं। “द डायरी ऑफ मणिपुर” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि मणिपुर की संवेदनाओं, पीड़ा और उम्मीदों की एक जीवंत झलक है। यह फिल्म इटावा जैसे शहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की क्षमता रखती है। #TheDairyOfManipur #MonalisaFilm #Monalisa #EtawahFilmShooting #FilmShooting #RajaSumerSinghKila #RajaSumer #SunerSinghKila #Etawah #Monalisa