 
                                У нас вы можете посмотреть бесплатно मनचले की पिटाई или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
                        Если кнопки скачивания не
                            загрузились
                            НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
                        
                        Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
                        страницы. 
                        Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
                    
राजसमंद शहर में सोमवार को सरेराह जब एक लड़की के साथ मनचले ने छेड़छाड़ की तो लड़की ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने भी मनचले को जमकर कोसा और धुनाई के मजे लिए। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 11 बजे के करीब जलचक्की चैराहे के पास एक लड़की अपनी सहेली का इंतजार कर रही थी। तब ही वहां खड़े एक मनचले ने उसे साथ चलने का इशारा किया तो लड़की गुस्से में भर उठी और मनचले की धुनाई शुरू कर दी। इतने में उसकी सहेली व अन्य लोग भी इकट्ठे हो गए तो लड़की ने सारा माजरा बताया। लड़की इसके बाद भी नहीं रूकी और बार-बार लड़के को बुरा-भला कहते हुए थप्पड़ों की बरसात कर दी। वहीं, वहां खड़े लोगों ने भी मनचले को खूब खरी-खोटी सुनाई। वहां खड़े लोगों ने धुनाई के वीडियो भी बनाए और तुरंत वायरल भी किए। बीच में मनचला भागने की कोशिश करने लगा तो लड़की ने उसकी बाइक भी पटक दी। ऐसी जबर्दस्त धुनाई होने पर मनचला भी सकते में आ गया और उसकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई। बाद में जब लड़की अपनी सहेली के साथ वहां से चली गई तो वह भी पीछे से खिसक लिया।