У нас вы можете посмотреть бесплатно झज्जर : आठ वर्षीय हुनरजीत अपहरण मामले में बड़ा खुलासा, खिलाड़ी सहित 2 गिरफ्तार | Jhajjar Kidnapping или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
झज्जर के बराणी गांव से आठ वर्षीय हुनरजीत अपहरण मामला, इंटरनेशनल पैरा जूडो खिलाड़ी समेत आरोपी गिरफ्तार | Jhajjar Hunarjeet Kidnapping Case Update हरियाणा के झज्जर जिले के बराणी गांव से आठ वर्षीय हुनरजीत के अपहरण मामले में स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि इस वारदात की साजिश एक इंटरनेशनल पैरा जूडो खिलाड़ी ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर रची थी। आरोपियों ने बच्चे को अगवा कर उसके परिवार से भारी फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी मोनू पुत्र राजबीर निवासी गांव कंसाला जिला रोहतक है, जिसकी शादी बराणी गांव में हुई है। उसने अपने साले मनीष उर्फ सींदू के साथ मिलकर इस वारदात की योजना बनाई। मनीष पीड़ित परिवार की दुकान पर काम करता था और उसी ने बच्चे को बहाने से दुकान पर बुलाया। इसके बाद बच्चे को अपने साथ ले जाकर आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया। एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। हालांकि अभी तक फिरौती की रकम बरामद नहीं हो सकी है। इस मामले में शामिल अन्य फरार साथियों की तलाश के लिए झज्जर, रोहतक और हांसी समेत कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। घटना चार मार्च को होली के दिन की है, जब हुनरजीत गांव की गली में खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी उसे एक सफेद स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गए। बाद में आरोपियों ने परिवार से संपर्क कर बच्चे की रिहाई के बदले पांच करोड़ रुपये की मांग की। रकम मिलने के बाद बच्चे को रोहतक के पास एक सुनसान स्थान पर छोड़ दिया गया, जहां से पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। According to police, Special Task Force has revealed a major breakthrough in the kidnapping case of eight year old Hunarjeet from Barani village in Jhajjar district of Haryana. Investigation found that an international para judo player along with his relative planned the kidnapping to demand ransom from the child’s family. Police said the main accused Monu, son of Rajbir and resident of Kansala village in Rohtak district, had planned the crime with his brother in law Manish alias Seendu. Manish worked at the victim family’s shop and lured the child to the shop before abducting him. STF officials said both accused were arrested after an encounter. The ransom amount has not been recovered yet and police teams are conducting raids in Jhajjar, Rohtak and Hansi to arrest other suspects involved in the case. The incident took place on four March on the day of Holi when Hunarjeet was playing in the street of his village. The accused allegedly took him away in a white Scorpio vehicle and later demanded five crore rupees from the family. After receiving the ransom, the child was left at a deserted place near Rohtak from where police safely recovered him. #Jhajjar #Hunarjeet #KidnappingCase #HaryanaNews #CrimeNews #STF #Rohtak #BreakingNews #झज्जर #हुनरजीत #अपहरण #हरियाणा_न्यूज #क्राइम_न्यूज #ब्रेकिंग_न्यूज #रोहतक Jhajjar Hunarjeet Kidnapping Case, Haryana Kidnapping News, STF Action Haryana, Rohtak Crime News, Para Judo Player Arrested, Jhajjar Barani Village News, Kidnapping for Ransom Haryana, Haryana Breaking News, Hunarjeet Kidnapping Update, Jhajjar Crime Update, झज्जर हुनरजीत अपहरण मामला, हरियाणा अपहरण खबर, एसटीएफ कार्रवाई हरियाणा, रोहतक क्राइम न्यूज, फिरौती के लिए अपहरण, बराणी गांव झज्जर खबर, हुनरजीत किडनैपिंग अपडेट, हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज