У нас вы можете посмотреть бесплатно दो बच्चों की मां ने किया कांड,पति का रो रो कर बुरा हाल, बेटी ने खोला राज! или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
दो बच्चों की मां ने किया कांड,पति का रो रो कर बुरा हाल, बेटी ने खोला राज! #azadvipnews #viralvideo #sadi #lovestory #jaunpur_news #Shorts #ytshorts #viralshorts #trendingshorts #youtubeshorts पति गया था ससुराल, पत्नी ने घर में लगाई फांसी – पुलिस जांच में जुटी जौनपुर (बढ़ौना नुनियान बस्ती) – थाना क्षेत्र के बढ़ौना नुनियान बस्ती में मगलवार सुबह एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रियंका चौहान (उम्र लगभग 21 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार मृतका के पति शशिकांत चौहान बीते एक सप्ताह से अपने ससुराल में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहे थे। इस दौरान प्रियंका अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। 22 जुलाई की सुबह करीब 8:30 बजे उसने अपनी जेठानी की बेटी आंचल चौहान को सब्जी बनाने के लिए दी और खुद करकट निर्मित कमरे में चली गई। करीब 9 बजे जब आंचल सब्जी बनाने का तरीका पूछने के लिए कमरे में पहुंची, तो दरवाजा खोलते ही वह सन्न रह गई। प्रियंका फांसी के फंदे पर झूल रही थी। आंचल की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे, लेकिन घटना की खबर मिलते ही सब वापस आ गए, साथ ही शशिकांत भी ससुराल से लौट आए। सूचना पर थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं – मृतका के हाथ लाल कपड़े से बंधे थे, पास ही एक गड्ढा खोदा गया था जिसमें उसका एक पैर था और वहीं एक फावड़ा भी पड़ा मिला। मृतका ने कथित रूप से रस्सी के सहारे फांसी लगाई। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों को स्पष्ट करने के लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर विवेचना कर रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम छा गया है।