У нас вы можете посмотреть бесплатно बोकारो एयरपोर्ट में बाधा बने बूचड़खानों पर चला बुलडोजर или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
बोकारो एयरपोर्ट में बाधा बने बूचड़खानों पर चला बुलडोजर #bokaroairport #atikramannews बोकारो एयरपोर्ट से हवाईसेवा आरंभ करने में सबसे बड़ी बाधा बने हवाईअड्डा सटे अवैध बूचड़खानों पर आज जिला प्रशासन के नेतृत्व में बोकारो इस्पात प्रबंधन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत कर दी है। दूंदीबाद से सटे 29 अवैध बूचड़खानों को बोकारो इस्पात द्वारा पूर्व में ही अपने अपने दुकान स्वत: ही हटा लेने का नोटिस थमाया गया था। आज अतिक्रमण हटाने टीम के पहुंचने के पूर्व ही कई दुकानदार अपनी अपनी दुकानों हटाना शुरू कर दिया था। परन्तु समय सीमा समाप्त होने के बावजूद जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों नहीं हटाई थी उन्हें बुलडोजर के कोप का शिकार होना पड़ा। इस अतिक्रमण अभियान को देखते हुए जिला प्रशासन ने दंडाधिकारी के नेतृत्व में भारी सुरक्षाबल तैनात किए थे, जिस वजह से कही से भी कोई विरोध देखने को नहीं मिला। इधर झुग्गी झोपड़ी बचाओ अभियान से जुड़े आम आदमी पार्टी के कुमार राकेश ने बताया कि कल शाम अनुमंडल पदाधिकारी से हुई वार्ता के बाद बूचड़खाना चलने वाले दुकानदारों ने खुद ही दुकान हटा लेने का निर्णय लिया था, जिस वजह से दुकानदार खुद ही अपनी दुकानें हटा ली है।वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। आज हवाईअड्डा आरंभ करने की दिशा में यह अहम कदम माना जा रहा है, लेकिन अभी ज़रूरी है इस अभियान को जारी रखने की क्योंकि हवाईअड्डा से सटे कई अतिक्रमण अभी हटाया जाना बाकी है जबतक सभी अतिक्रमणकारियों से पूरा इलाका मुक्त नहीं कराया गया तो हवाई उड़ान सेवा में बाधा बनी रहेगी।