У нас вы можете посмотреть бесплатно Uttam Nagar फ़साद की पूरी कहानी, पुलिस छावनी में बदले इलाके में हिंदूवादी गुटों की बेरोकटोक आवाजाही или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#uttamnagar #holi #communalviolence दिल्ली के उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में होली के दिन, चार मार्च को दो पक्षों के बीच हुए आपसी झगड़े में एक युवक की जान चली गई. साथ ही दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए. घटना के कई दिनों बाद भी इलाके में तनाव और सन्नाटा पसरा रहा. भारी बैरिकेडिंग और पुलिस की आवाजाही के बीच हिंदू संगठनों के बयानों ने स्थानीय लोगों में खौफ का माहौल बना दिया. दरअसल, होली की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच दो समुदायों में विवाद हो गया. इस दौरान 26 वर्षीय दलित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी पांच मार्च की सुबह अस्पताल में मौत हो गई. इसके बाद यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई. आरोपी पक्ष अपने घरों में ताले लगाकर वहां से फरार हो गए. इसके बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों का इलाके में आना शुरू हो गया. छह मार्च की दोपहर में आरोपियों के घर के बाहर खड़े वाहनों में आग लगा दी गई. साथ ही एक घर के परिसर में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई. इसके बाद शाम को हिंदू संगठनों की भीड़ मेट्रो स्टेशन पर इकट्ठा हो गई और नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन करने लगी. भीड़ की मांग थी कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए और हत्या में शामिल सभी लोगों का एनकाउंटर किया जाए. जमा भीड़ ने इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की. वहीं अगले दिन यह मांग और तेज हो गई. फिर आठ मार्च को एक आरोपी के घर के बाहरी हिस्से को एमसीडी ने अतिक्रमण बताते हुए बुलडोजर से ढहा दिया. इलाके में लोगों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने नाकेबंदी कर दी. हर गली और नुक्कड़ पर भारी बैरिकेडिंग के साथ पुलिस की तैनाती कर दी गई. हालात ऐसे हो गए कि बाहरी लोगों के आने पर लगभग पूरी तरह रोक लगा दी और स्थानीय लोगों को भी आधार कार्ड दिखाने के बाद ही एंट्री मिलने लगी. इस बीच पुलिस ने मीडिया की एंट्री पर भी पूरी तरह रोक लगा दी. जब हमने घटनास्थल तक पहुंचने की कोशिश की तो हमें हर बैरिकेडिंग पर एक नया रास्ता सुझाया गया. कहा गया कि उस रास्ते से मीडिया को एंट्री मिल जाएगी. इस तरह हमने करीब दो दर्जन बैरिकेडिंग पार कीं और करीब दो से तीन किलोमीटर की दूरी तय की. लेकिन जब हम आखिरी बैरिकेडिंग तक पहुंचे तो वहां भी एंट्री नहीं मिली. हालांकि, हमने पाया कि इतनी किलेबंदी के बावजूद पुलिस कुछ हिंदू नेताओं को अंदर जाने की अनुमति दे रही थी. हमने कुछ मीडिया कर्मियों की गाड़ियों को भी अंदर जाते देखा. पुलिस अधिकारियों से जब हमने इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के एंट्री नहीं मिलेगी. बैरिकेडिंग के एक तरफ पुलिस थी, जबकि दूसरी तरफ यूट्यूबर्स से बातचीत करती हिंदू संगठनों की भीड़. हमने देखा कि वहां मौजूद कुछ नेता लगातार मुसलमानों को गालियां दे रहे थे और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे. गालियों के साथ वे लगातार मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाते हुए यह मांग कर रहे थे कि सभी आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए और उनके घर ढहाए जाएं. पीड़ित पक्ष के वकील सुमित कुमार चौहान ने न्यूज़लॉन्ड्री को बताया कि उन्होंने वारदात में शामिल 22 लोगों के नाम दिए थे. हालांकि, उनके मुताबिक यह संख्या ज्यादा है, लेकिन जिनकी पहचान हो सकी, उनके ही नाम शिकायत में दिए गए. वकील के मुताबिक, पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें दो नाबालिग और तीन महिलाएं शामिल हैं. साथ ही आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या), एससी/एसटी एक्ट और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. एक अन्य स्थानीय निवासी राजेंद्र बताते हैं कि दोनों परिवारों के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका है. फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस अधिकारी स्थानीय अमन कमेटी के साथ बातचीत कर माहौल को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं. अमन कमेटी के सदस्य जमील अहमद ने न्यूज़लॉन्ड्री से बातचीत में कहा कि वे स्थानीय लोगों से बात कर उन्हें समझा रहे हैं. साथ ही पुलिस से भी आग्रह कर रहे हैं कि यूट्यूब चैनलों पर चलाई जा रही भ्रामक खबरों पर रोक लगाई जाए और बाहर से आने वाले उन लोगों को रोका जाए जो यहां आकर माहौल को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं. देखिए हमारी ये वीडियो रिपोर्ट. सब्सक्राइब करें : https://rzp.io/rzp/nlsm 'हवा का हक़' कैंपेन से जुड़िए : https://rzp.io/rzp/T4Ob0FCb अन्य सभी अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें न्यूज़लॉन्ड्री एप : https://www.newslaundry.com/download-app न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें : https://whatsapp.com/channel/0029Va5n... न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- व्हाट्सएप: https://chat.whatsapp.com/K2XFgEKcC0V... फेसबुक: / newslaundryhindi ट्विटर: / nlhindi इंस्टाग्राम: / newslaundryhindi