У нас вы можете посмотреть бесплатно Mandla / मंडला - तेंदुए की खाल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार... или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Mandla / मंडला - तेंदुए की खाल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार 3 बाइक भी जप्त वन विभाग की कार्यवाही मंडला - वन विभाग ने तेंदुए की खाल के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिकार किए गए तेंदुए की उम्र एक साल से भी कम बताई जा रही है। वन अमले को मुखबिर से इसकी सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पर परिक्षेत्र टिकरिया पश्चिम (सा.) वनमण्डल, मण्डला एवं कान्हा टाइगर रिजर्व मण्डला की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मुरलापानी में दबिस देकर 4 आरोपियों को तेन्दुए की खाल सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 3 दोपहिया वाहन भी जप्त किये गये। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि तेंदुए का शिकार कहां और किस तरह से किया गया है। माना जा रहा है कि संभवतः करेंट लगाकर उसका शिकार किया गया है। खाल को देखकर वन को लो लगता है कि इसका शिकार करीब 15 दिन पहले ही किया गया है। आरोपी मौका देखकर इसका विक्रय करने की फिराक में थे तभी मुखबिर को इसकी भनक लग गई। मुखबिर ने जैसे ही वन विभाग के अधिकारीयों की इसकी जानकारी दी वैसे ही वो हरकत में आ गए। तत्काल पश्चिम (सा.) वनमण्डल, मण्डला एवं कान्हा टाइगर रिजर्व मण्डला की संयुक्त टीम गठित की गई, जिसके द्वारा आरोपियों को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पश्चिम वन्य सामान्य, मंडला के एसडीओ सुरेन्द्र सिंह जाटव ने बताया कि कल रात को मुखबिर की सूचना पर पश्चिम (सा.) वनमण्डल, मण्डला एवं कान्हा टाइगर रिजर्व मण्डला की संयुक्त टीम द्वारा टिकरिया रेंज में छापेमारी कार्रवाई की गई जिसमे खिन्हा रपटा के पास चकदेही मार्ग में मुरला पानी ग्राम में चार लोगों को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया और तीन मोटरसाइकिल भी जप्त की गई। तेन्दुआ की खाल की शीर्ष से पूँछ तक लंबाई - 100 से.मी., बाए पैर सामने से दाए पैर तक चौड़ाई 80 से.मी., दाए पैर सामने से बाए पैर तक चौड़ाई - 83 से.मी. और बाए से दाए चौड़ाई- 38 से.मी. पाई गई। आरोपियों में चंदरसिंह / मानिकलाल बरकड़े, साकिन कालपी, उम्र 40 वर्ष तहसील निवास जिला मण्डला (म. प्र.), प्रेमलाल / तेईसिंह गौड़, साकिन कूड़ामैली, उम्र 35 वर्ष, तहसील नारायणगंज जिला मण्डला (म.प्र.), शंभू सिंह / श्यामलाल गोड़, साकिन कूड़ामैली, उम्र 62 वर्ष, तहसील नारायणगंज जिला मण्डला (म.प्र) और रतनसिंह / सूकसेन मरावी, साकिन धमनपानी, उम्र 40 वर्ष, तहसील घुघरी, जिला मण्डला (म.प्र) शामिल है। जप्त दो पहिया वाहन में MP51 ME 0407 Hero HF Deluxe, MP51ME 1604 Honda Shine महरून कलर और MP MH 9140 Honda Shine काला रंग शामिल है। #mandlanews #syedjavedali #TheJavedShow