У нас вы можете посмотреть бесплатно शराब सेल्समैन की तलवल मोड़ पर हत्या से सनसनी: गले पर तेजधार हथियार के निशान, पुलिस जांच में जुटी... или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
शराब सेल्समैन की तलवल मोड़ पर हत्या से सनसनी: गले पर तेजधार हथियार के निशान, पुलिस जांच में जुटी... #गाजीपुर #हत्या #CrimeNews #BreakingNews #शराब_सेल्समैन #सदरकोतवाली #तलवलमोड़ #PoliceInvestigation #UPNews #GhazipurCrime #ktodaynews #highlight #murdernews गाजीपुर। जनपद में बुधवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र के तलवल मोड़ स्थित डिलिया गांव में सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान चंदौली निवासी राजकुमार जायसवाल (40 वर्ष) के रूप में हुई, जो तलवल मोड़ स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत था। फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान मृतक के गले पर तेजधार हथियार से गहरे कटे के निशान मिले हैं, जिससे यह साफ है कि उसकी निर्दयतापूर्वक हत्या की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। सीओ सिटी शेखर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना 22 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 12 बजे मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं और कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले का खुलासा जल्द करने का दावा कर रही है।